
Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 सीरीज में बड़ा प्राइवेसी अपग्रेड दे सकता है। नई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Galaxy S27, Galaxy S27 Plus, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra में Privacy Display फीचर प्रदान कर सकती है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो पहली बार ब्रांड अपने पूरे फ्लैगशिप लाइनअप में यह फीचर उपलब्ध करेगा। आइए, आगे लीक डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिल सकता है Privacy Display
TheElec की रिपोर्ट के अनुसार Samsung आने वाली Galaxy S27 सीरीज के सभी फ्लैगशिप मॉडल्स में दूसरी पीढ़ी का Privacy Display दे सकता है। इससे पहले Galaxy S26 Ultra इस फीचर के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन था, जबकि S26 और S26 Plus में यह फीचर नहीं मिला था। यानी उम्मीद है Samsung अब इस फीचर को Ultra मॉडल तक सीमित रखने के बजाय पूरी प्रीमियम सीरीज का हिस्सा बना सकता है।
कैसे काम करता है Privacy Display?
Samsung ने Galaxy S26 Ultra में Flex Magic Pixel तकनीक के जरिए Privacy Display पेश किया था। यह OLED डिस्प्ले को इस तरह कंट्रोल करता है कि सामने से देखने वाले यूजर को स्क्रीन पूरी तरह साफ दिखाई देती है जबकि साइड एंगल से देखने पर स्क्रीन डार्क नजर आती है। यह फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी माना जाता है जो कैफे, ट्रेन, एयरपोर्ट या ऑफिस जैसी कई जगहों पर अपनी स्क्रीन प्राइवेट रखना चाहते हैं।
नई जनरेशन में मिलेगा बेहतर अनुभव
रिपोर्ट के मुताबिक Privacy Display के पहले वर्जन में कुछ शुरुआती समस्याएं सामने आई थी। हालांकि अब Samsung ने इन कमियों को दूर कर लिया है और Galaxy S27 सीरीज में इसका ज्यादा बेहतर वर्जन देखने को मिल सकता है। इंडस्ट्री के सूत्रों का मानना है कि कंपनी इस फीचर को अपनी प्रीमियम Galaxy S नंबर सीरीज की पहचान बनाना चाहती है।
Galaxy S27 Pro भी आ सकता है
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Galaxy S27 लाइनअप में पहली बार एक नया Galaxy S27 Pro मॉडल भी शामिल हो सकता है। हालांकि फिलहाल इसके स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं। उम्मीद है कि कंपनी अगले साल की शुरुआत में Galaxy S27 सीरीज से जुड़ी जानकारी शेयर करेगी।
Samsung ने अभी Galaxy S27 सीरीज या Privacy Display फीचर के बारे में कुछ कंफर्म नहीं किया है ऊपर बताई गई डिटेल्स लीक रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री सूत्रों द्वारा सामने आई हैं। ऐसे में लॉन्च के समय फीचर्स और डिवाइस लाइनअप में बदलाव संभव हो सकता है। हमें आगे और असल अपडेट मिलेंगे तो आपको नए पोस्ट में जानकारी दी जाएगी। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










