8.7-इंच 90Hz डिस्प्ले और 5100mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Tab A11, जानें कीमत

सैमसंग ने भारत में अपना नया और सस्ता टैबलेट Samsung Galaxy Tab A11 पेश कर दिया है। जो मल्टीमीडिया यूजर्स, स्टूडेंट्स और एंट्री-लेवल टैबलेट सेगमेंट को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट मनोरंजन, गेमिंग और ऑनलाइन क्लास जैसे कामों के लिए शानदार अनुभव दे सकता है। आइए, सभी स्पेसिफिकेशंस, प्राइस और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy Tab A11 में 8.7-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल जाता है। यह स्क्रीन ब्राइट इंडोर या आउटडोर दोनों कंडीशन में बेहतर विजिबिलिटी प्रदान कर सकती है। इसके साथ Dolby-तकनीक वाले डुअल स्पीकर दिए गए हैं। जो वीडियो, मूवी, कॉल और म्यूजिक के दौरान बढ़िया ऑडियो आउटपुट दे सकते हैं।
Samsung Galaxy Tab A11 में 6nm आधारित ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। जिससे रोजमर्रा के काम और अन्य कोई भी ऑपरेशन आसानी से किया जा सकता है। यानी मल्टीटास्किंग, वेब ब्राउजजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और ऐप स्विचिंग जैसे कामों में यह चिपसेट ग्राहकों को अच्छा लग सकता है।
Samsung Galaxy Tab A11 टैब में 5100mAh की बैटरी दी गई है। जो लंबे समय तक ऑनलाइन क्लास, कंटेंट देखने और अन्य कामों में बढ़िया बैकअप दे सकती है। डिवाइस में सामने की तरफ 5MP कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग के दौरान सही क्लैरिटी दे सकता है। यानी मीटिंग या ऑनलाइन क्लास का अनुभव बेहतर हो सकता है।
कंपनी ने Galaxy Tab A11 को ग्रे और सिल्वर दो रंगों में लॉन्च किया है। टैब में 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस वजह से बड़ी फाइल, डॉक्यूमेंट, वीडियो और गेम भी आसानी से स्टोर किए जा सकते हैं।
भारत में Galaxy Tab A11 Samsung.com, Amazon, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसके WiFi और LTE दोनों वैरियंट लॉन्च किए गए हैं। टैब के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले WiFi मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है। जबकि LTE की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले WiFi मॉडल की कीमत 17,999 रुपये और LTE मॉडल की कीमत 20,999 रुपये तय की गई है। इन सभी वैरियंट पर 1,000 रुपये का बैंक कैशबैक भी मिल जाएगा।
Samsung Galaxy Tab A11 उन यूजर्स के लिए है जो बजट-फ्रेंडली टैबलेट की तलाश में हैं। यह स्टूडेंट्स, फैमिली यूजर्स, OTT व्यूअर्स और बेसिक उपयोग के लिए अच्छा हो सकता है। इसका मुकाबला Redmi Pad 2, OnePlus Pad Lite और Lenovo Tab M11 जैसे मॉडल्स से हो सकता है। हालांकि Samsung अपनी ब्रांड वैल्यू, बेहतर सॉफ्टवेयर और परफॉरमेंस के चलते आगे रह सकता है।
यदि आप ऐसा टैबलेट खरीदना चाहते हैं जिसमें बड़ी स्क्रीन, स्मूथ डिस्प्ले, परफॉरमेंस, अच्छा बैकअप मिले तो Samsung Galaxy Tab A11 आपके लिए सस्ते में सही विकल्प हो सकता है। आप इसे ले सकते हैं। उम्मीद है आपकी टैब खरीदने की जर्नी में यह लेख काम आएगा। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।