11इंच डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Tab A11+, जानें प्राइस

सैमसंग ने अपने नए Galaxy Tab A11+ को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह पहले ग्लोबल बाजार में आ चुका है। वहीं, अब इसे मिड रेंज में भारतीय ग्राहकों के लिए लाया गया है। इसमें मिलने वाला बड़ा डिस्प्ले, फास्ट प्रोसेसर, लंबी बैटरी लाइफ और 5G कनेक्टिविटी इसे अपने सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बनाती है। आइए, कीमत, खूबियां और उपलब्धता विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy Tab A11 Plus में 11 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यानी आपको सूरज की रोशनी में भी अच्छी ब्राइटनेस मिल सकती है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है, जो 8GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यही नहीं स्टोरेज को 2TB तक माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह डिवाइस One UI 8 और एंड्राइड 16 पर रन करता है।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy Tab A11+ में 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही कैमरे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकते हैं। बैटरी के मामले में 7040mAh साइज मिलता है जो 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। सैमसंग ने इसमें Go Live फीचर भी दिया है, जिससे ग्राहक Gemini के साथ कैमरा शेयर करके ऑन-स्क्रीन मदद ले सकते हैं। टैबलेट में Dolby स्पीकर दिए गए हैं जो मल्टी-डाइमेंशनल ऑडियो एक्सपीरियंस दे सकते हैं। साथ ही आप 3.5mm हेडफोन जैक से हेडफोन कनेक्ट कर पाएंगे।
कनेक्टिविटी की बात करें तो Samsung Galaxy Tab A11+ टैबलेट Nano SIM, USB 2.0 पोर्ट, डुअल-बैंड वाई-फाई, Bluetooth 5.3, GPS, Beidou, Galileo और QZSS सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ है। इसका वजन 482 ग्राम और मोटाई 6.9mm रखी गई है। जिससे यह स्लिम और पोर्टेबल डिवाइस आपको अच्छा लग सकता है।
कंपनी ने Samsung Galaxy Tab A11+ के WiFi और WiFi+5G मॉडल्स पेश किए हैं। टैब के WiFi वैरियंट 6GB+128GB की कीमत 22,999 रुपये और 8GB+256GB की कीमत 28,999 रुपये है। वहीं, WiFi+5G 6GB+128GB के लिए कीमत 26,999 रुपये और 8GB+256GB के लिए 32,999 रुपये है। यह दो कलर ऑप्शन Grey और Silver में उपलब्ध है। इसे सैमसंग की इंडिया वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से लिया जा सकता है।