लॉन्च से पहले Samsung Galaxy Tab S10 FE, S10 FE+ के स्पेसिफिकेशंस और कीमत हुई लीक

Samsung जल्द दो नए टैबलेट Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab S10 FE+ लॉन्च कर सकता है। ये टैबलेट पिछले साल लॉन्च हुई Galaxy Tab S9 FE सीरीज के सक्सेसर होंगे। ये डिवाइस FCC, BIS और 3C जैसी कई सर्टिफिकेशन पास कर चुके हैं। वहीं, अब ताजा रिपोर्ट में Samsung Galaxy Tab S10 FE सीरीज के स्पेसिफिकेशंस और कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy Tab S10 FE, S10 FE+ स्पेसिफिकेशंस (लीक)
Samsung Galaxy Tab S10 FE और FE+ के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और अन्य जानकारियां X पर लीक हुई हैं, जिसका क्रेडिट Arsene Lupin को जाता है।
- डिस्प्ले: लीक के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE में 10.9-इंच WUXGA+ IPS LCD डिस्प्ले होगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। वहीं, गैलेक्सी टैब S10 FE+ में बड़ा 13.1-इंच WQXGA+ डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा।
- प्रोसेसर: दोनों टैबलेट्स को Exynos 1580 प्रोसेसर द्वारा संचालित किया जा सकता है, जिसे हाल ही में गैलेक्सी A56 में देखा गया था।
- कैमरा: लीक में बताया गया है कि इन टैबलेट्स में 13MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसमें ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश होगा। साथ ही 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) के साथ 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
- अन्य फीचर्स: ड्यूल स्पीकर्स के साथ डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट, IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग, S पेन सपोर्ट और गूगल सर्कल-टू-सर्च AI फीचर मिल सकता है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
- बैटरी: सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE में 8,000mAh की बैटरी होगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। वहीं, गैलेक्सी टैब S10 FE+ में बड़ी 10,090mAh बैटरी मिलेगी, जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।
Samsung Galaxy Tab S10 FE और S10 FE+ की कीमत (लीक)
- टैबलेट्स की कीमत से जुड़ी जानकारी भी ऑनलाइन लीक हो गई है।
- सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE की कीमत 8GB/128GB मॉडल के लिए EUR 579 (लगभग ₹53,600) और 12GB/256GB मॉडल के लिए EUR 679 (लगभग ₹62,800) होगी।
- 5G नेटवर्क वाले 8GB/128GB मॉडल की कीमत EUR 679 (लगभग ₹62,800) और 12GB/256GB मॉडल की कीमत EUR 779 (लगभग ₹72,000) होगी।
- सैमसंग गैलेक्सी टैब S10 FE+ की कीमत 8GB/128GB वैरियंट के लिए EUR 749 (लगभग ₹69,300) और 12GB/256GB के लिए EUR 849 (लगभग ₹78,500) होगी।
- 5G सपोर्ट वाले 8GB/128GB मॉडल की कीमत EUR 849 (लगभग ₹78,500) और 12GB/256GB मॉडल की कीमत EUR 949 (लगभग ₹87,800) होगी।
- तुलना करें तो, गैलेक्सी टैब S9 FE और टैब S9 FE+ भारत में क्रमशः ₹36,999 और ₹46,999 की कीमत पर लॉन्च किए गए थे।
- संभावना है कि गैलेक्सी टैब S10 FE सीरीज भी भारत में लॉन्च की जाएगी। वर्तमान में, गैलेक्सी टैब S10+ और S10 अल्ट्रा को क्रमशः ₹90,999 और ₹1,08,999 में पेश किया गया है।