Galaxy Unpacked 2026: लाइव देखें Samsung का सबसे बड़ा लॉन्च ईवेंट! Galaxy S26, S26 Plus और S26 Ultra

Join Us icon

सैमसंग फैंस के लिए बड़ा दिन आ गया है। कंपनी साल के सबसे बड़े, एडवांस और पावरफुल स्मार्टफोन लेकर आ रही है। कंपनी की ओर से Galaxy Unpacked 2026 ईवेंट आयोजित किया जा रहा है जो पूरी दुनिया के सबसे बड़े टेक ईवेंट्स में से एक है। इसी ईवेंट के मंच से Samsung Galaxy S26 series लॉन्च होगी। 25 फरवरी को इस सीरीज को अनाउंस किया जाएगा जो ग्लोबल मार्केट के साथ ही इंडिया में भी पेश की जाएगी। इस बड़े सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड ईवेंट को आप अपने मोबाइल फोन पर ही लाइव देख सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज 25 फरवरी को लॉन्च हो रही है। यह आयोजन अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में होगा। इस बड़े ईवेंट को कंपनी पूरी दुनिया में लाइव टेलीकॉस्ट करेगी। भारतीय समयानुसार Galaxy S26 सीरीज का लॉन्च ईवेंट रात 11:30 बजे शुरू होगा। इसे सैमसंग इंडिया वेबसाइट सहित Samsung Newsroom और ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये भी लाइव देखा जा सकेगा। नीचे लगी यूट्यूब विंडो पर क्लिक करके भी आप सैमसंग गैलेक्सी एस26, एस26 प्लस और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा लॉन्च अपने फोन पर ही लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

गैलेक्सी एस26 सीरीज में Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होंगे। लीक्स के अनुसार गैलेक्सी एस26 और गैलेक्सी एस26 प्लस को कंपनी के ही Exynos 2600 डेका-कोर प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। वहीं गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा में Snapdragon Elite Gen 5 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। लीक में खुलासा हुआ है कि इसके बैक पैनल पर 200-मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया जाएगा जिसके साथ 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 50-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 10-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मिलेगा। सामने आए मार्केटिंग मैटेरियल के मुताबिक टेलीफोटा सेंसर जहां 3x optical zoom सपोर्ट करेगा वहीं पेरिस्कोप सेंसर के साथ 10x तक का जूम प्राप्त होगा।

फोटोग्राफी के लिए इस Samsung Galaxy S26 और S26+ को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 1/1.56 इंच 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर मिल सकता है जिसके साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल 3एक्स टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। इस मोबाइल को 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा पर लाया जा सकता है।

लीक्स के अनुसार गैलेक्सी एस26 में 6.26-इंच से लेकर 6.3-इंच तक की डिस्प्ले दी जा सकती है। गैलेक्सी एस26 प्लस को 6.7-इंच की क्वॉडएचडी+ स्क्रीन और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा को 6.9-इंच की QHD+ Dynamic AMOLED पर लॉन्च किया जा सकता है। तीनों में ही अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, हाई ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra Price
Rs. 130,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here