Samsung Galaxy Z Flip 6 एफसीसी वेबसाइट में आया सामने, जानें क्या मिल सकता है खास

Join Us icon
Highlights

  • फोन SM-F741U मॉडल नंबर के साथ स्पॉट हुआ है।
  • इसमें 3887mAh की रेटेड बैटरी दी जा सकती है।
  • यह 12GB तक रैम ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है।

सैमसंग आने वाले जुलाई के महीने में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित कर सकता है। इसमें नई पीढ़ी के फोल्डेबल Samsung Galaxy Z Flip 6 और फोल्ड 6 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि अभी पेश होने में काफी समय बाकि है इससे पहले एफसीसी प्लेटफार्म पर फ्लिप डिवाइस की डिटेल देखने को मिली है। इसके साथ ही यह PSI टेस्टिंग एंड सर्टिफिकेशन LTD वेबसाइट पर भी देखा गया है। आइए, आगे ताजा लिस्टिंग को विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip 6 एफसीसी और अन्य लिस्टिंग

  • अगली पीढ़ी के सैमसंग क्लैमशेल स्मार्टफोन को FCC डेटाबेस में SM-F741U मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है।
  • एफसीसी वेबसाइट पर डिवाइस EB-BF741ABY और EB-BF742ABY मॉडल नंबर वाली डुअल-सेल बैटरी होने का पता चला है।
  • एफसीसी साइट पर फोन को वाई-फाई 2.4GHz, 5GHz, वाई-फाई 6E, एनएफसी, ब्लूटूथ सपोर्ट से लैस बताया गया है।
  • PSI सर्टिफिकेशन की बात करें तो फ्लिप डिवाइस में 1,097mAh और 2,790mAh रेटेड बैटरी होगी।
  • PSI सर्टिफिकेशन डिटेल से लगता है कि सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 में कुल 3887mAh की रेटेड बैटरी दी जा सकती है। जिसे लॉन्च के वक्त बाजार में 3,900mAh या 4,000mAh साइज में दर्शाया जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 6 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Samsung Galaxy Z Flip 6 में बड़े कवर और इनर पैनल मिलने की बात सामने आई है। इसकी कवर स्क्रीन 3.9 इंच तक की रखी जा सकती है।
  • स्टोरेज: सैमसंग इस फ्लिप फोन के लिए 8GB रैम के साथ 12GB तक रैम ऑप्शन भी लॉन्च कर सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में Samsung Galaxy Z Flip 6 में 4000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ब्रांड द्वारा 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट प्रदान किया जा सकता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy Z Flip 6 5G में ग्राहकों को 50MP का प्राइमरी लेंस दिया है सकता है। इसके अलावा अन्य लेंस की डिटेल अभी नहीं मिली है।
  • ओएस: यह नया फ्लिप फोन एआई तकनीक के साथ एंड्रॉइड 14 आधारित वन यूआई पर बेस्ड हो सकता है।


Samsung Galaxy Z Flip6 Price
Rs. 109,840
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here