
पिछले साल से ही यह अफवाहें चल रही हैं कि Samsung एक सस्ते फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश करने की योजना बना रहा है। पहले इसे Galaxy Z Flip 7 FE कहा जा रहा था, लेकिन नए लीक के अनुसार, इसका नाम Galaxy Z Flip FE हो सकता है। इसके इस साल के अंत में Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Fold 7 के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन Galaxy Z Flip FE के बारे खबरें सच हो सकती है।
Galaxy Z Flip FE मॉडल नंबर, फर्मवेयर वर्जन
- सैमसंग OTA सर्वर पर मॉडल नंबर SM-F761B (EUX) के साथ एक नया स्मार्टफोन देखा गया है।
- माना जा रहा है कि यह Samsung Galaxy Z Flip FE है क्योंकि यह पिछले फ्लिप फोन के मॉडल नंबर से मिलता-जुलता है। जबकि गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 का मॉडल नंबर SM-741 है।
- यहां मॉडल नंबर में ‘B’ से पता चलता है कि यह यूरोपीय वैरियंट है। इसे अन्य बाजारों में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
- Galaxy Z Flip FE का फर्मवेयर वर्जन F761BXXU0AYB1 है।
- यह अभी भी अटकलें हैं इसलिए हमें गैलेक्सी जेड फ्लिप FE के बारे में अधिक जानकारी का इंतजार करना चाहिए।
Samsung Galaxy Z Flip FE: के बारे में अब तक हम जो जानते हैं
सैमसंग के FE (फैन एडिशन) मॉडल फ्लैगशिप लाइनअप से सस्ते हैं, लेकिन इनमें समान फीचर्स और स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। सैमसंग के फोल्डेबल फोन भारत में 80,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले प्रीमियम सेगमेंट में आते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि गैलेक्सी जेड फ्लिप एफई किस प्राइस ब्रैकेट में आएगा। इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में अब तक जो कुछ भी लीक हुआ है, वह इस प्रकार है:
- डिस्प्ले: गैलेक्सी जेड फ्लिप एफई में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसमें गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 की तरह ही 3.4-इंच कवर स्क्रीन हो सकती है।
- प्रोसेसर: अफवाहों के अनुसार आने वाला फोल्डेबल Exynos 2400 से लैस हो सकता है। जो पिछले साल की गैलेक्सी एस24 सीरीज को पावर देता है।
- रैम और स्टोरेज: गैलेक्सी जेड फ्लिप एफई संभवतः 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ कम से कम दो वैरियंट में उपलब्ध हो सकता है।
सैमसंग के लॉन्च शेड्यूल के अनुसार गैलेक्सी जेड फ्लिप ई का लॉन्च जुलाई-अगस्त के आसपास होगा। उम्मीद है कि यह भारत में भी आएगा क्योंकि सैमसंग के फ्लैगशिप फोल्डेबल डिवाइस यहां उपलब्ध हैं।










