
Galaxy S25 सीरीज के बाद अब सैमसंग का ध्यान फ्लैगशिप फोल्डेबल फोंस पर है। सातवीं पीढ़ी के Galaxy Z फोल्डेबल्स डिवाइस इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। ये पहले ही अफवाहों का हिस्सा बन चुके हैं। हाल ही में इनके कॉन्फिग्रेशन, चिपसेट और डिस्प्ले से जुड़ी जानकारियां सामने आई थीं। वहीं, अब एक टिप्स्टर ने आगामी फोल्डेबल्स, खासकर Z Fold 7 के डिस्प्ले क्रीज से जुड़ी नई जानकारियां शेयर की हैं।
Samsung Galaxy Z Fold 7 उपग्रडेस (संभावित)
- पांडा फ्लैश प्रो के अनुसार Samsung Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 में एक स्मूथ और अधिक टिकाऊ हिंज मैकेनिज्म होने की बात कही गई है।
- टिपस्टर ने कहा कि डिस्प्ले क्रीज लगभग खत्म हो गई है, लेकिन यूजर्स इसे रोशनी में थोड़ा सा देख सकते हैं।
- डिस्प्ले क्रीज एक ऐसी चीज है जिसे ब्रांड अपने फोल्डेबल फोन में कम करने का लक्ष्य रखते हैं। यह बार-बार फोल्ड होने, हिंज मैकेनिज्म और स्क्रीन मटेरियल के कारण दिखाई देता है।
- सैमसंग ने गैलेक्सी Z फोल्डेबल की हर रिलीज के साथ क्रीज को कम करने पर काम किया है।
- ताजा लीक के अनुसार Galaxy Z Fold 7 में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। यह नया बदलाव नई हिंज संरचना और अधिक मजबूत व लचीले ग्लास की वजह से संभव हो सकता है।
- लीक के अनुसार, Z Fold 7 और Z Flip 7 में अपने पिछले मॉडलों की तुलना में बड़े वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम का उपयोग किया जाएगा, जिससे हीट डिसिपेशन में सुधार होगा।
- दोनों डिवाइस के OneUI 7.1 के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है, लेकिन यह देखना बाकी है कि यह वर्जन Android 15 पर आधारित होगा या Android 16 पर क्योंकि नया वर्जन अगले कुछ महीनों में आने वाला है।
- Z Fold 7 में अपडेटेड स्पीकर मिलने का भी अनुमान है जो बेहतर साउंड प्रदान करेंगे।
अफवाहों के मुताबिक, Z Fold 7 को Z Fold Special Edition के आधार पर तैयार किया जा सकता है, जिसमें 200MP का मेन कैमरा और पहले से बताए गए सुधार शामिल होंगे। यह स्पेशल एडिशन पिछले साल सिर्फ दक्षिण कोरिया और चीन में लॉन्च किया गया था, जहां यूजर्स ने बेहतर डिस्प्ले क्रीज को काफी पसंद किया था। इसलिए, Z Fold 7 से जुड़ी ताजा लीक के सच होने की संभावनाएं ज्यादा हैं।
सैमसंग गैलेक्सी Z Fold 7 और Z Flip 7 की कीमत उनके पिछले मॉडल जितनी ही होने की अफवाह है। पिछले साल जुलाई में सैमसंग गैलेक्सी Z Fold 6 को भारत में 1,64,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।













