
Samsung अपने अगले फोल्डेबल स्मार्टफोंस Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold Wide को जुलाई में लॉन्च कर सकता है। नई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इन दोनों डिवाइस को करीब 22 जुलाई के आसपास होने वाले अगले Galaxy Unpacked इवेंट में पेश कर सकती है। हालांकि अभी कुछ कंफर्म नहीं है इससे पहले दोनों मोबाइल्स के फीचर्स की जानकारी सामने आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy Z Fold 8 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। पहले ऐसी अफवाहें थीं कि कंपनी इसमें Exynos 2600 प्रोसेसर इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन नई जानकारी के अनुसार ऐसा होने की संभावना कम लग रही है।
लीक के अनुसार Galaxy Z Fold 8 काफी पतला हो सकता है। फोन की मोटाई अनफोल्ड होने पर सिर्फ 4.1mm बताई जा रही है, जबकि इसका वजन करीब 210 ग्राम रखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि फोन में 6.5 इंच का आउटर डिस्प्ले और 8 इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले मिल सकता है।
उम्मीद है कैमरा सेक्शन में कंपनी ज्यादा बड़े बदलाव नहीं करेगी। क्योंकि रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy Z Fold 8 में 200MP का प्राइमरी कैमरा पहले की तरह ही दिया जा सकता है। हालांकि अल्ट्रावाइड कैमरे में अपग्रेड देखने को मिल सकता है, जो 12MP से बढ़कर 50MP हो सकता है। वहीं, दोनों सेल्फी कैमरे 10MP सेंसर के साथ आ सकते हैं।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy Z Fold 8 में 5000mAh बैटरी दी जा सकती है, जो पिछले मॉडल की 4400mAh बैटरी से बड़ी होगी। इसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है। यह अपग्रेड उन यूजर्स के लिए सही साबित हो सकता है जो पिछले मॉडल से ज्यादा बैटरी की उम्मीद में हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy Z Fold 8 के साथ Samsung Galaxy Z Fold Wide नाम से नए तरह के फोल्डेबल फोन पर भी काम किया जा रहा है। यह डिवाइस Huawei Pura X जैसे डिजाइन के साथ आ सकता है। जिस पर Apple भी अपने कथित iPhone Ultra के लिए काम कर रहा है।
Galaxy Z Fold Wide में 7.6 इंच का इनर डिस्प्ले मिल सकता है, जो 4:3 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आ सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हो सकता है। हालांकि इसमें टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना कम बताई गई है।
लीक के अनुसार Galaxy Z Fold Wide में 4800mAh बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, इसका वजन करीब 200 ग्राम हो सकता है, जिससे यह हल्के फोल्डेबल मोबाइल्स में शामिल हो सकता है।
फिलहाल Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold Wide को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन लगातार सामने आ रही लीक रिपोर्ट्स से लगता है कि कंपनी इस बार बैटरी, डिजाइन और कैमरा अनुभव को और बेहतर कर सकती है। यदि आप फोल्ड फोन लेने की इच्छा रखते हैं और कुछ महीने रुक सकते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।(सोर्स)













