Samsung Galaxy Z TriFold हुआ लॉन्च, 10-इंच स्क्रीन और 200MP कैमरा से है लैस

Join Us icon

Samsung ने आखिरकार अपना पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Galaxy Z TriFold आधिकारिक तौर पर ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस्ड और पहला ट्राई फोल्ड डिवाइस है। जो एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन जैसा दिखता है, लेकिन ओपन होने पर 10-इंच के बड़े टैबलेट जैसा अनुभव देता है। इस डिवाइस का अनोखा मल्टी-फोल्डिंग फॉर्म फैक्टर और Samsung की नई फोल्डेबल तकनीक ग्राहकों को अलग एक्सपीरियंस देने वाली है। आइए, आगे आपको सभी स्पेसिफिकेशंस, कीमत और उपलब्धता की जानकारी देते हैं।

Galaxy Z TriFold दो डिस्प्ले सेटअप के साथ आता है। इसका कवर डिस्प्ले 6.5-इंच FHD+ Dynamic AMOLED 2X है। यह 21:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट देता है। वहीं, अनफोल्ड करने पर 10.0-इंच QXGA+ Dynamic AMOLED 2X मेन डिस्प्ले मिलता है। जिसका रिजॉल्यूशन 2160×1584 का है। दोनों ही स्क्रीन 1Hz से 120Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट से लैस हैं।

Samsung Galaxy Z TriFold की जटिल हिन्ज तकनीक के बावजूद डिवाइस का डिजाइन आपको चौंका देगा। फोन फोल्ड होने पर मोटाई सिर्फ 12.9mm है। जबकि अनफोल्ड होने पर यह 3.9mm तक पतला हो जाता है। इसका वजन 309 ग्राम है, जो रेगुलर फोन से ज्यादा है, लेकिन किसी भी 10-इंच टैबलेट से हल्का है। Samsung ने इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सिरेमिक 2, सिरेमिक-ग्लास फाइबर प्रबलित पॉलिमर बैक और Armor Aluminum फ्रेम के साथ टाइटेनियम हिंज हाउसिंग का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही डिवाइस को IP48 रेटिंग भी दी गई है।

परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। जो 3nm आर्किटेक्चर पर बना है। यह 16GB RAM के साथ आता है और 512GB व 1TB स्टोरेज वैरियंट में उपलब्ध है।

फोटोग्राफी के मामले में Samsung ने Z TriFold को फ्लैगशिप कैमरा-फोकस्ड डिवाइस के तौर पर उतारा है। इसमें 200MP OIS वाइड कैमरा है, जो S-सीरीज लेवल की फोटोग्राफी फोल्डेबल कैटेगरी में देगा। इसके साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड और 10MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम, 30x स्पेस जूम) दिए गए हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कवर तथा मेन डिस्प्ले दोनों पर 10MP कैमरा है।

Samsung Galaxy Z TriFold की बड़ी स्क्रीन को पावर देने के लिए Samsung ने 5600mAh की तीन-सेल बैटरी का इस्तेमाल किया है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और 30 मिनट में लगभग 50% चार्ज हो जाती है। इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग और Wireless PowerShare तकनीक भी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, UWB और ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 आधारित One UI 8 मिलता है।

Samsung Galaxy Z TriFold को Crafted Black रंग में पेश किया गया है। कोरिया में इसकी शुरुआती कीमत 3,594,000 वॉन (लगभग 2,19,200 रुपये) तय की गई है। इसकी सेल 12 दिसंबर 2025 से कोरिया में शुरू होगी। जिसके बाद इसे चीन, ताइवान, सिंगापुर, UAE और अमेरिका जैसे बाजारों में भी एंट्री मिलेगी। फोन के बॉक्स में Carbon Shield Case, AR Film, 45W चार्जिंग एडॉप्टर और डेटा केबल मिल जाएगी।

Samsung Galaxy Z TriFold उन ग्राहकों को टारगेट कर सकता है जो टैबलेट-लेवल स्क्रीन और फोन की सुविधा एक साथ चाहते हैं। इसका मुकाबला Huawei Mate XT और आने वाले ट्राई-फोल्ड फोंस से हो सकता है।

Samsung Galaxy Z TriFold उन प्रीमियम ग्राहकों के लिए सही विकल्प हो सकता है जो नई फोल्डेबल तकनीक अपनाने को तैयार हैं और ऐसे डिवाइस की तलाश में हैं जो फोन, टैबलेट और मल्टी-डिवाइस एक्सपीरियंस दे सके। साथ ही जिन्हें कुछ अलग लेने और ज्यादा पैसा खर्च करने में दिक्कत नहीं है। हालांकि आने वाले समय में पता चलेगा कि इस नई पेशकश को ग्राहक कितना पसंद करते हैं। उम्मीद है यह आर्टिकल आपके काम आया होगा। ऐसी ही और खबरों के लिए जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here