
Samsung के दमदार स्मार्टफोन Galaxy S20 FE 5G पर धमाकेदार एक्सचेंज ऑफर पेश कर रहा है। सैमसंग के लेटेस्ट ऑफर के साथ इस स्मार्टफोन पर 14,000 रुपये तक का अपग्रेड डिस्काउंट मिल रहा है। Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन पर मिल रहा यह ऑफर ऑफलाइन मार्केट के लिए है। यानी इस ऑफर के लिए बॉयर्स को पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना होगा। सैमसंग ने Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन को कुछ महीने पहले ही भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने पहले इस स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट भारत में लॉन्च किया था। जिसकी कीमत में हाल में ही कम की है। यहां हम आपको Samsung Galaxy S20 FE 5G पर मिल रहे स्पेशल सैमसंग अपग्रेड ऑफर के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Galaxy S20 FE 5G पर मिल रहा ये खास ऑफर
Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन पर मिल रहा यह खास ऑफर सिर्फ ऑफलाइन मार्केट के लिए है। इस ऑफर के तहत कंपनी पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 8,000 रुपये तक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके साथ ही एक्सचेंज पर कंपनी की ओर से 5000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं बॉयर्स को डीलर की ओर से भी 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। यानी सैमसंग के इस स्मार्टफोन पर बायर्स को कुल 14,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह भी पढ़ें : Covid-19 vaccine लगवाने पर यहां मिल रहा फ्री iPhone, अब तो लगवा ही लो टीका

Galaxy S20 FE 5G की कीमत
Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 8GB रैम और 128Gb स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की कीमत 47,999 रुपये है। सैमसंग के लेटेस्ट एक्सचेंज ऑफर के साथ इस स्मार्टफोन को 33,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Vivo ने भारत में इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च कर किया धमाका, Xiaomi और Realme को मिलेगी टक्कर
Galaxy S20 FE 5G स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। सेल्फी कैमरा के लिए इसमें पंच होल कटआउट दिया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सेंप्लिंग रेट 240Hz है। Galaxy S20 FE को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया गया है सैमसंग का यह स्मार्टफोन इन होम Exnos 990 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 25W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च किया गया है।





















