5,100mAh और 10,000 से कम कीमत में सैमसंग लाया Galaxy Tab A 8

Join Us icon

सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए गैलेक्सी टैब ए 8 को लॉन्च कर दिया है। आठ इंच की स्क्रीन वाले इस गैलेक्सी टैब ए में डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। वहीं, इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपए है। टैब को कंपनी ने ब्लैक और ग्रे कलर में लॉन्च किया है।

कीमत

Samsung Galaxy Tab A 8 को कंपनी ने दो वर्जन में पेश किया है। इसके वाईफाई ओनली वर्जन की कीमत 9,999 रुपए है। वहीं, वाईफाई प्लस एलटीई वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए तय की गई है। इसे भी पढ़ें: 12जीबी रैम और 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Note 10, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स

उपलब्धता

कंपनी ने एक बयान में कहा ‘’गैलेक्सी टैब ए आठ-इंच वाईफाई वर्जन आज यानी 8 अगस्त से फ्लिपकार्ट और सैमसंग शॉप पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, वाईफाई प्लस एलटीई वर्शन चुनिंदा ऑफलाइन और ऑनलाइन चैनल्स पर महीने के अंत से उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung का सबसे पावरफुल डिवाईस Galaxy Note 10+ हुआ लॉन्च, इसकी ताकत का नहीं है कोई तोड़

स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy Tab A 8 में 8-इंच WXGA टीएफटी डिसप्ले दिया गया है, जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है। वहीं, इस टैबलेट में स्नैपड्रैगन 429 चिपसेट के साथ 2जीबी रैम+ 32जीबी स्टोरेज ऑप्शन है। डिवाइस की इंटरनल स्टोरेज को 512जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

इस टैब में किड्स होम है, जहां माता-पिता अपने बच्चों के लिए ऐप्स और मीडिया का प्लेटाइम निर्धारित कर सकते हैं। इसके साथ कई लीगो गेम कंटेट और माई आर्ट स्टूडिया, क्रोक्रो एडवेंचर्स समेत अन्य नेटिव ऐप्स भी मिलते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy Tab A 8 में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर रियर साइड में मौजूद है। वहीं, फोन के फ्रंट में 2-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। इसके अलावा पावर देने के लिए टैब में 5,100mAh की बड़ी बैटरी है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर इसमें वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, यूएसबी 2.0 और ब्लूटूथ वी4.2 जैसे फीचर्स हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here