
इसी माह भारत में 8-इंच स्क्रीन और 5,000एमएएच बैटरी से लैस गैलेक्सी टैब ए (2017) लॉन्च करने के बाद अब कोरियन कंपनी सैमसंग ने अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर अपना एक और डिवाईस पेश कर दिया है। सैमसंग की ओर से सैमसंग टैब ऐक्टिव 2 पेश किया गया है। रग्ड बॉडी डिजाईन पर बना यह मजबूत डिवाईस स्पेसिफिकेशन्स के लिहाज़ से भी दमदार है।
दिवाली पर लगाई सैमसंग ने आॅफर्स की झड़ी, फोन पर मिल रही है 19,000 रुपये तक की छूट
सैमसंग टैब ऐक्टिव 2 की बात करें तो यह डिवाईस मिलिट्री स्टेंडर्ड सर्टिफाइड है, यानि परीक्षण के अनुसार यह टैबलेट अत्याधिक दबाव, गर्मी, गिरना या टकराना और मौसम की मार झेलने में सक्षम है। यह डिवाईस आईपी68 रेटिड होने के साथ ही 1.2 मीटर एंटी शॉक प्रोटेक्शन कवर के साथ आता है, जो गिरने या किसी चीज से टकराने पर उत्पन्न होने वाली वायब्रेशन को कंट्रोल कर इसे टूटने व चटकने से बचाता है।
अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो 1280×800 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 8-इंच की एलसीडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह टैब एंडरॉयड आधारित है तथा 1.6गीगाहर्ट्ज़ एक्सनॉस 7880 चिपसेट पर रन करता है। कपंनी की ओर से इसमें 3जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
व्हाट्सऐप ने लॉन्च किया बेहद ही उपयोगी फीचर, दोस्तों को शेयर कर सकेंगे लाईव लोकेशन
फोटोग्राफी के लिए टैब ऐक्टिव 2 में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह डिवाईस सैमसंग के बिक्सबे फीचर के साथ एस पेन भी सपोर्ट करता है। फिंगरप्रिंट सेंसर तथा बेसिक कनेक्टिविटी फीचर से लैस यह डिवाईस वाईफाई और 4जी वेरिएंट में आता है। तथा भारतीय करंसी अनुसार इस टैब की कीमत तकरीबन 38,000 रुपये है।



















