
इंस्टेट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप दुनियाभर के समेत भारत में भी सबसे ज्यादा यूज़ की जाने वाली मैसेजिंग ऐप है। एक तरफ जहां यह ऐप हम भारतीयों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुकी है वहीं यूजर्स की वेल्यू को समझते हुए व्हाट्सऐप भी मनोरंजन के साथ ही जरूरती फीचर्स अपडेट करती रहती है। इसी कड़ी में अब व्हाट्सऐप की ओर से लाईव लोकेशन शेयर करने का फीचर भी जारी कर दिया गया है, जिससे आप अपनी मर्जी के अनुसार हर पल के मूवमेंट की रियल लोकेशन देख पाएंगे।
गौरतलब है कि व्हाट्सऐप में लोकेशन शेयर करने का आॅप्शन पहले से ही मौजूद है। लेकिन इस आॅप्शन से आप अपनी एक फिक्स लोकेशन ही शेयर कर पाते थे और यदि आप उस जगह से चले भी जाते थे तो भी आपकी वही लोकेशन ही दिखाई जाती थी। लेकिन अब इस नए अपडेट के बाद एक बार लाईव लोकेशन शेयर करने के बाद आप जहां-जहां जाएंगे या मूव करेंगे, आपके द्वारा शेयर की गई लोकेशन भी उसी के अनुसार बदलकर अपडेट होती रहेगी।
यह नया फीचर आपके मूवमेंट के साथ-साथ बदलता रहेगा तथा आपके दोस्तों व संबंधियों को रियल टाइम लोकेशन से अपडेट करता रहेगा। इसके लिए आपके सबसे पहले अपना व्हाट्सऐप अपडेट करना होगा। अपडेट करने के बाद गूगल मैप में आपको ‘लोकेशन शेयरिंग’ का आॅप्शन मिलेगा, जहां व्हाट्सऐप का आईकन मौजूद होगा।
डुअल डिसप्ले वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 4 तरीकों से कर सकते हैं इसे यूज़
यहां से आप अपनी लोकेशन को जिससे चाहे शेयर कर सकते हैं या फिर दूसरों की लोकेशन मांग सकते हैं। एक बार लाईव लोकेशन शेयर किए जाने के बाद, आपके दोस्त कहां कहां मुड़ रहे हैं या किस प्वॉइंट तक पहॅुंच चुके है इसकी जानकारी लाईव मिलती रहेगी।
क्वालकॉम ने दिखाया 1जीबीपीएस स्पीड वाला 5जी मोबाइल प्रोसेसर, बदल जाएगी मोबाइल की तस्वीर
इस फीचर की एक खास बात यह भी है कि लाईव लोकेशन शेयर किए जाने से पहले यूजर से पूछा जाएगा कि लाईव लोकेशन को कितने वक्त तक एक्टिव रखना चाहेंगे। यहां आप अपनी सहूलियत के अनुसार 15 मिनट, 1 घंटे या कोई भी समय तय कर सकते हैं। लाईव लोकेशन शेयर करने के साथ ही आप चाहें तो कोई कमेंट भी जोड़ सकते हैं।




















