तीन बार मुड़ने वाला Samsung फोन हो सकता है लॉन्च, इसकी ये डिटेल्स आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/samsung-tri-fold-phone-launch-2025-leaked.jpg
Highlights

सैमसंग द्वारा ट्राई-फोल्ड फोन लाने की कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इससे पहले ब्रांड ने CES और MWC जैसी प्रदर्शनियों में ट्राई-फोल्ड फोन के प्रोटोटाइप पहले ही जारी कर दिए हैं। वहीं, कोरिया से आज की रिपोर्ट में कंपनी के ट्रिपल फोल्डिंग फोन (Samsung tri-fold phone) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है जिसमें इसकी रिलीज टाइमलाइन, निर्माण योजनाएं और फोल्डिंग मैकेनिज्म शामिल है।

सैमसंग के ट्राई-फोल्ड फोन की लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

डिस्प्ले इंडस्ट्री के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि सैमसंग ट्राई-फोल्ड फोन में कथित तौर पर दो इंटरनल और दो एक्सटर्नल हिंज के साथ तीन डिस्प्ले पैनल होंगे। पारंपरिक फोल्डेबल फोन की तुलना में इसकी कीमत थोड़ी महंगी होने की उम्मीद है। चीन में Huawei Mate XT की कीमत CNY 20,000 (~Rs 2,34,162) है।