
भारत सरकार ने इस साल 1 अप्रैल से मोबाइल पर GST टैक्स 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर कर दिया है। इस कारण लगभग सभी मोबाइल कंपनियों ने अपने फोन के दाम बढ़ाने पड़े। हालांकि, मोबाइल फोन्स की मूल्य वृद्धि के बीच कुछ ऐसे भी ब्रांड हैं, जिन्होंने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर ग्राहकों को एक शानदार तोहफा दिया। इस लिस्ट में सैमसंग, ओप्पो, वीवो और नोकिया शामिल है। आगे हम उन सभी फ़ोनों पर एक नज़र डालेंगे जिनमें हाल के दिनों में कटौती की गई है।
Samsung Galaxy Note 10 Lite
Galaxy Note 10 Liteको अब 37,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत 41,000 रुपए थी। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम वाला वेरियंट 39,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस को कटौती से पहले 43,100 रुपए में सेल किया जा रहा है। फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Oppo F15
हाल ही में OPPO F15की कीमत में 3,000 रुपए की कटौती की गई है। यह फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ 21,990 रुपए की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब प्राइस कट के बाद Oppo के इस फोन को 18,990 रुपए की कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Vivo S1 Pro
पिछले महीने ही Vivo S1 Pro की कीमत में कंपनी की ओर से 1,000 रुपए की कटौती की गई थी। यह फोन प्राइस कट से पहले 20,990 रुपए की कीमत पर बिक रहा था, लेकिन दाम में कटौती के बाद इस फोन को 19,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस Vivo फोन को मिस्टिक ब्लैक, जैज़ी ब्लू और ड्रीमी व्हाइट कलर में शॉपिंग साइट्स अमेज़न व फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Nokia 2.3
HMD Global ने पिछले साल अपने Nokia 2.3 को लॉन्च किया था। वहीं, कुछ महीने पहले नोकिया 2.3 के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,199 रुपए की जगह 7,199 रुपए कर दी थी। नोकिया 2.3 में 6.2 इंच के एचडी+ डिस्प्ले और दो रियर कैमरे दिया गया है। वहीं, फोन में मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
OnePlus 7T
इसके अलावा वनप्लस ने भी OnePlus 7T की कीमत में कुछ समय पहले कटौती की थी। OnePlus 7T के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को अब 53,999 रुपए की जगह 37,999 रुपए और 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 34999 रुपए में सेल किया जा रहा है। फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।


























