
शाओमी से जुड़ी ताजा खबर में कंपनी का आगामी डिवाईस मी पैड 4 सामनें आया है। वहीं दूसरी ओर टेक जगत की दिग्गज कंपनी सैमसंग के भी आगामी टैबलेट गैलेक्सी टैब एस4 को लेकर नई जानकारी मिली है। गैलेक्सी टैब एस4 को चीनी बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किया गया है जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। इस लिस्टिंग के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी टैब एस4 में आइरिश स्कैनर और डीएक्स सपोर्ट दिया जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस4 को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। गीकबेंच पहले भी सैमसंग के इस डिवाईस का लिस्ट कर चुका है जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स बताई गई थी। वहीं अब नई लिस्टिंग में टैबलेट के खास फीचर्स भी सामनें आए हैं। लिस्टिंग में आइरिश स्कैनर और डीएक्स होने की बात कही गई है। आपको बता दें कि आइरिश स्कैनर जहां आंखों को देखकर फोन अनलॉक करता है वहीं डीएक्स के जरिये डॉकिंग के जरिये स्मार्टफोन को बड़े मॉनिटर, कीबोर्ड या माउस से कनेक्ट कर सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस4 को एसएम-टी835 मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। इसके मुताबिक इस डिवाईस में 10.5-इंच की बड़ी डिसप्ले दी जा सकती है। लीक के अनुसार इस डिवाईस को 4जीबी की रैम मैमोरी के साथ बाजार में लॉन्च किया जाएगा वहीं फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। सैमसंग अपने इस डिवाईस को लेटेस्ट एंडरॉयड पर पेश करेगी तथा इसमें 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस डिवाईस में ऐड्रेनो 540 जीपीयू दिए जाने की बात कही गई है।
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस4 में फोटोग्राफी के लिए 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। सैमसंग की ओर से हालांकि अभी तक इस डिवाईस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लिहाजा गैलेक्सी टैब एस4 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी सैमसंग की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।


















