अब इस OTT पर चलेगा Kamal Haasan फिल्म Vikram का जादू, जानें रिलीज डेट और टाइम

Join Us icon

साउथ की फिल्मों (South Movie) के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, साउथ के सुपर स्टार कमल हासन (Kamal Haasan) की फिल्म विक्रम (Vikram Movie) थिएटर्स में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। बड़े पर्दे पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ने के बाद South Movie Vikram डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। ओटीटी प्लेटफॉर्म Disney Plus Hotstar ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से Vikram OTT Release date और Time का ऐलान किया है। इसके ओटीटी अनाउंसमेंट के बाद दर्शकों में काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। आइए आगे आपको जानकारी देते हैं कि फिल्म कब और किन प्लेटफॉर्म्स पर देखी जा सकेगी।

Vikram OTT Release Date

डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है कि 8 जुलाई को South Movie Vikram रिलीज होगी। इस मूवी की ओटीटी अनाउंसमेंट की जानकारी में जिस वीडियो को शेयर किया गया है उसमें खुद कमल हासन रिलीज डेट की जानकारी दे रहे हैं। Vikram को Disney Plus Hotstar पर Hindi, Tamil, Telugu, Malayalam और Kannada भाषा में रिलीज किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: इस दिन OTT पर आ रही Akshay Kumar की फिल्म Samrat Prithviraj, जानें कब होगी रिलीज

विक्रम स्टार कास्ट

फिल्म का डायरेक्शन लोकेश कनगराज ने किया है। वहीं, फिल्म में कमल हासन, विजय सेतुपति और फहद फासिल अहम किरदारों में हैं। बता दें कि विक्रम के पहले पार्ट के बाद ही फैंस में दूसरे पार्ट को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा हैं जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने की खबर सामने आई है। इसे भी पढ़ें: OTT पर मौजूद सबसे डरावनी फिल्में, इन्हें देखने के बाद हॉलीवुड की हॉरर फिल्में भी लगेंगी पानी कम

देखें विक्रम फिल्म का ट्रेलर

विक्रम ने की लगभग 400 करोड़ की कमाई

रिपोर्ट्स के अनुसार विक्रम ने बड़े पर्दे से अब तक करीब 400 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म के रिलीज को 20 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म आने वाले दो हफ्ते तक सिनेमाघरों में लगी रह सकती है। लगभग 4 साल बाद कमल हासन इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here