WhatsApp पर आने वाली अनजान कॉल से मिलेगा छुटकारा, बस इस सेटिंग में करना होगा बदलाव

Join Us icon
Highlights

  • WhatsApp ने नए प्राइवेसी फीचर्स को रोलआउट किया है।
  • नए फीचर की मदद से ग्राहक अनजान कॉल को साइलेंट कर पाएंगे।
  • नया व्हाट्सएप फीचर अब एंडरॉयड और आईओएस पर मौजूद है।

व्हाट्सएप ने दो नई फीचर की घोषणा की है, जिनका उद्देश्य यूजर्स के लिए ऐप की प्राइवेसी को और बेहतर करना है। कंपनी द्वारा जारी किए गए फीचर में से पहली सुविधा आपको व्हाट्सएप पर अनजान कॉल को साइलेंट करने का ऑरप्शन देती है और दूसरी मूल रूप से यूजर्स के लिए प्राइवेसी चेक है। कंपनी ने दोनों ही फीचर को Android और iOS उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध भी कर दिया है।

ऐसे अनजान नंबर से आने वाली कॉल अपने आप हो जाएंगी साइलेंट

  • सबसे पहले यूजर को WhatsApp एप को ओपन करना है।
  • इसके बाद आई बटन पर टैप करके सेटिंग्स में जाना होगा।

    • सेटिंग में प्राइवेसी ऑप्शन पर टैप करना है।

    • यहां आपको नीचे से तीसरे नंबर पर एक नया फीचर ‘कॉल्स’ का दिखाई देगा।

    • अब कॉल्स ऑप्शन पर टैप करें और ‘Silence unknown callers’ ऑप्शन को ऑन कर दें।
    • इसके बाद यह फीचर एक्टिवेट हो जाएगा।

  • अनजान नंबर से कॉल आने पर आपको केवल एक नोटिफिकेशन आएगा।
  • इन कॉल को आप कभी भी कॉल टैब में देख सकते हैं।

Note: धीरे-धीरे इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। अगर आपको अभी तक यह फीचर नहीं मिला तो आप अपना व्हाट्सएप प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से अपडेट करके चेक कर सकते हैं।

क्या है व्हाट्सएप प्राइवेसी चेकअप?

जैसा कि नाम से पता चलता है, व्हाट्सएप प्राइवेसी चेकअप आपको ऐप पर उपलब्ध अलग-अलग प्राइवेसी सेटिंग्स की जानकारी देता है। इस नई सुविधा के जरिए आप यह सिलेक्ट कर पाएंगे कि व्हाट्सएप पर कौन आपको कॉन्टैक्ट कर सकता है और कौन नहीं। साथ ही, पर्सनल इंफो पर अधिक कंट्रोल मिलेगा। इतना ही नहीं आप अपनी चैट्स के लिए अधिक प्राइवेसी ऐड कर सकेंगे। इसके अलावा, आप अपने अकाउंट के लिए भी अधिक प्रोटेक्शन लगा पाएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here