Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank रिव्यू: छोटा पैकेट, बड़ा धमाका

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/xiaomi-magsafe-power-bank-5000mah-review.jpg

पावर बैंक का नाम लेते ही दिमाग में ईमेज आती है एक भारी भरकम ब्रिक की। लेकिन आज का Gen Z पॉकेट में हैवी गैजेट या फोन एक्ससेरीज़ रखना पसंद नहीं करता है। ऐसे ही यूजर्स के लिए दिग्गज टेक कंपनी Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank लेकर आई है। यह पावर बैंक एक पेन से भी पतला है और यकिन मानिए इसका वजन तो आपके स्मार्टफोन से भी कम होगा। इसी शाओमी अल्ट्राथिन मैग्नेटिक पावरबैंक का रिव्यू आगे पेश किया गया है जिसमें हमने अपना यूजर एक्सपीरियंस भी शामिल किया है।

डिजाइन

Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank की सबसे बड़ी यूएसपी इसका डिजाइन ही है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह पावर बैंक बेहद ज्यादा पतला है। इसकी थिकनेस सिर्फ 6mm है जिसके देखकर आपको किसी चॉकलेट वाली फील आएगी। बताते चलें कि iPhone Air की थिकनेस 5.64mm है। आप सोच ही सकते हैं कि शाओमी पावरबैंक कितना पतला दिखता होगा। नीचे लगी इंस्टाग्राम रील में आप देख सकते हैं कि यह डिवाइस किसी पेन से भी पतला है।

अगर वजन की बात करें तो शाओमी अल्ट्राथिन मैग्नेटिक पावरबैंक बेहद ही हल्का है। इसका वजन सिर्फ 98 ग्राम है। हाथ में पकड़ कर चलो या फिर जेब में डाल लो, दोनों ही स्थिति में यह बेहद कंर्फटेबल रहता है। पतला होने के बावजूद कंपनी ने इसकी मजबूती का पूरा ध्यान रखा है। Xiaomi UltraThin Magnetic PowerBank को एल्युमिनियम अलॉय बॉडी पर बनाया गया है जो इसी बिल्ड को स्ट्रांग बनाता है। वहीं वायरलेस चार्जिंग वाली साइड पर फाइबरग्लास पैनल का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहक इसे Radiant Orange, Glacier Silver और Graphite Black कलर में खरीद सकते हैं।

हमारे पास इस पावर बैंक का ग्लेशियल सिल्वर है जो देखने में काफी प्रीमियम लगता है। वायरलेस चार्जिंग के लिए इसमें मैग्नेटिक अटैचमेंट दिया गया है जो किसी भी फोन के साथ परफेक्टली फिट हो जाता है। हमने इसे iPhone 15 Plus, iPhone 18 Pro और Samsung Galaxy S26 Ultra के साथ अटैच करने देखा, सभी मोबाइल के यह बढिया से अलाइन होकर पकड़ बनाता है। हॉं, पसर्नल यूज़ के वक्त हमने मार्केट से खरीदे गए लोकल आईफोन कवर से साथ इसका इस्तेमाल किया तो मैग्नेटिक ग्रिप कुछ कमजोर महसूस हुई। लेकिन यह गलती पावरबैंक की नहीं बल्कि कवर की है। अगर भी लोकल कवर यूज़ करते हैं तो बेहतर रहेगा कि कवर हटाकर फोन चार्ज किया जाए।

पावर बैकअप

शाओमी अल्ट्राथिन मैग्नेटिक पावर बैंक में 5000mAh Battery दी गई है। हालांकि की रेटेड बैटरी कैपेसिटी 3000एमएएच के करीब ही है। टेस्टिंग के दौरान हमने इस इस पावर बैंक से iPhone 17 को चार्ज किया तो मोबाइल 20% से 100% तक फुल चार्ज गया। हालांकि वहीं दूसरी ओर किसी बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन फुल चार्ज करने में यह चूक जाएगा। लेकिन बता दें कि इस Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank का मकसद आपकी फोन बैटरी को फुल करना नहीं बल्कि इमरजेंसी पड़ने पर बिना झंझट आपका साथ निभाना है। यानी बैटरी कैपेसिटी कम है लेकिन जरूरत पड़ने पर काम जरूर आएगा।

चार्जिंग

Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank को चार्ज करने के लिए इसमें USB Type-C दिया गया है। इस पोर्ट के एक साईड में पावर बटन मौजूद है और दूसरी साईड पर इंडिकेटर लाइट्स लगी हैं। यह पावर बैंक वायर और वायरलेस दोनों तरीकों से चार्ज किया जा सकता है। इसमें 22.5W तक की वायर्ड चार्जिंग और 15W तक की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। हमने अपने फोन की यूएसबी केबल से ही इसे चार्ज किया और 0 से फुल चार्ज होने में इसने 1 घंटे से भी कम का वक्त लिया। बताते चलें कि Qi-कम्पैटिबल फोन से भी इसे वायरलेस चार्ज किया जा सकता है लेकिन यहां चार्जिंग स्पीड कुछ कम मिलेगी।

चार्जिंग टाइम

Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank की स्लिम बॉडी इसका सबसे बड़ा फायदा है, लेकिन चार्जिंग के दौरान यह थोड़ी परेशानी भी पैदा करती है। टेस्टिंग के दौरान पावर बैंक गर्म हो जाता है, जिसका असर फोन के तापमान पर भी पड़ सकता है। कई बार तापमान कंट्रोल करने के लिए फोन की चार्जिंग स्पीड भी कम हो सकती है। वहीं, इसे पूरी तरह चार्ज होने में इस्तेमाल किए गए चार्जर और केबल के आधार पर करीब डेढ़ से दो घंटे से थोड़ा ज्यादा समय लगता है।

वर्डिक्ट

Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank की स्लीम और स्लिक बॉडी ही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। इसके कैरी करने पर आपको अहसास ही नहीं होगा कि कोई पावर बैंक लेकर चल रहे हैं। एक ही हाथ में मोबाइल और पावरबैंक को चिपकाकर पकड़ सकते हैं, बिल्कुल भी असहज नहीं होगा। इससे लंबे बैकअप की उम्मीद करना बेमानी होगा, लेकिन यह आपके मोबाइल को इतनी पावर जरूर दे देगा कि आप अपने घर तक आराम से पहुंच जाए। शाओमी के अल्ट्राथिन मैग्नेटिक पावरबैंक की कीमत 5,599 रुपये है। हमें यह थोड़ा महंगा लगा लेकिन, जो लोग स्टा​इलिश और कूल गैजेट्स रखना पसंद करते हैं उन्हें यह Power Bank पसंद आ सकता है।