6mm स्लीम बॉडी, 16GB RAM, 64MP बैक और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ Honor Magic8 Pro Air लॉन्च

Join Us icon

स्लीम स्मार्टफोंस की कैटेगरी में एक और नया नाम ऑनर की तरफ से जोड़ दिया गया है। कंपनी की ओर से Honor Magic8 Pro Air लॉन्च किया गया है जो सिर्फ 6.1mm थिकनेस के साथ आया है। यह ब्रांड के सबसे पतले स्मार्टफोंस में से एक है। ऑनर मैजिक 8 प्रो एयर 5जी फोन स्टाइलिश लुक के साथ ही एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है जिनकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले डिजाइन की ही बात करें तो ऑनर मैजिक8 प्रो एयर को कंपनी ने unibody aerospace-grade aluminum फ्रेम पर बनाया है जिसमें मैटालिक साटिन फिनिश दी गई है। इसकी मोटाई केवल 6.1 मिलिमीटर की है और वजर 155 ग्राम है। यह मोबाइल IP68 + IP69 सर्टिफाइड है जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखने में मदद करता है। चाइना में इसे Fairy Purple, Light Orange, Feather White और Shadow Black कलर में लाया गया है।

Honor Magic 8 Pro Air ने 6.1mm थिकनेस के साथ दुनिया के टॉप 5 सबसे पतले मोबाइल फोंस की गिनती में जुड़ने की कोशिश की है। बता दें कि iPhone Air की थिकनेस 5.64mm है और Samsung Galaxy S25 Edge की मोटाई 5.8mm है। वहीं कुछ दिनों पहले मार्केट में आए Moto X70 Air को 5.99mm थिकनेस के साथ पेश किया गया था। इसी तरह मिड बजट सेगमेंट में मौजूद Tecno Spark Slim स्मार्टफोन अपने नाम के अनुरूप 5.75mm थिक बॉडी पर बनाया गया है।

डिस्प्ले की बात करें तो ऑनर मैजिक8 प्रो एयर को 2640 × 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.31-इंच 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह LTPO OLED ​डिस्प्ले है जिसपर 1-120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और 6000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस फोन स्क्रीन के चारों ओर बेहद ही मामूली 1.08mm नैरो बेजल्स दिए गए हैं। वहीं डिस्प्ले को Giant Rhino ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।

परफॉर्मेंस के लिए Honor Magic8 Pro Air को मीडियाटेक के फ्लैगशिप मोबाइल चिपसेट Dimensity 9500 पर लॉन्च किया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 4.21GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G1 Ultra MC12 जीपीयू लगाया गया है। यह नया ऑनर का फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Magic UI 10.0 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.6 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल + मैक्रो लेंस और 3.2x ऑप्टिकल व 100x डिजीटल ज़ूम वाला 64-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस लगाया गया है। Honor Magic8 Pro Air 50-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 60fps 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है।

पावर बैकअप के लिए ऑनर मैजिक8 प्रो एयर 5जी फोन को 5500mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। मौजूद बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह कुछ छोटी लग सकती है लेकिन फोन की थिकनेस के हिसाब से इसे बुरा नहीं कहा जाएगा। वहीं मोबाइल बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चा​र्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

ऑनर मैजिक8 प्रो एयर के कुछ खास फीचर्स पर नजर डालें तो यह स्मार्टफोन 3D Ultrasonic इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। इस मोबाइल में Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 के साथ NFC और infrared sensor भी दिया गया है। यह ऑनर फोन LPDDR5X RAM और UFS 4.0 storage सपोर्ट करता है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाती है।

कीमत की बात करें तो Honor Magic8 Pro Air को चीन में कुल चार मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB RAM के साथ 256GB storage दी गई है जिसका प्राइस 4999 yuan यानी 65 हजार रुपये के करीब है। इसी तरह मोबाइल का टाप वेरिएंट 16GB RAM + 1TB storage सपोर्ट करता है जिसका रेट 5999 yuan यानी 78 हजार रुपये के करीब है। कुछ समय से ऑनर के फोन इंडियन मार्केट में नहीं लाए जा रहे हैं, लिहाजा मैजिक8 प्रो एयर इंडिया लॉन्च की उम्मीद भी कम ही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here