स्मार्टफोन अवॉर्ड 2019 में इन मोबाइल्स ने मारी है बाजी और बने हैं विजेता

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/01/Cover.jpg

40 जुरी मेंबर, 25 दिन से ज्यादा के चले सर्वे और 100 मिलियन अर्थात 10 करोड़ से भी ज्यादा की ऑनलाइन रीच के साथ 91मोबाइल्स ने कैशिफाई के साथ मिलकर भारतीय मोबाइल इंडस्ट्री का सबसे बड़ा मोबाइल अवॉर्ड Smartphone Awards 2019 जिसे वॉइस ऑफ दी इंडस्ट्री कहा गया, कि शुरुआत 20 दिसंबर को की थी। इस दिन हमने अपने ब्लॉग पोस्ट के अलावा, यूट्यूब और फेसबुक सहित अन्य सोशल चैनल पर डाला था। इस अवॉर्ड में जुरी मेंबर्स के अलावा यूजर्स ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया और आज उसका फैसला आ गया है। आप भी जानने के लिए उत्सुक होंगे कि कौन बना फोन ऑफ द ईयर और किस ब्रांड को लोगों ने काफी सराहा। तो चलिए जानतें हैं सभी विजेताओं के बारे में।

अवॉर्ड पर आगे बढ़ने से पहले एक बार इस अवॉर्ड के बारे में पूरी जानकारी दे दूं।

91mobiles and Cashify प्रजेंट Smartphone Awards 2019 | Voice of the Industry में हमनें 13 अवॉर्ड कैटेगरी बनाए थे जिनमें 11 कैटेगरी में जूरी मेंबर्स द्वारा बेस्ट फोन और बेस्ट ब्रांड चुने जानें थे जबकि 2 कैटेगरी में अवॉर्ड यूजर्स की पसंद के लिए थे। इस अवार्ड के लिए देश के 40 जूरी मेंबर्स ने भाग लिया जो टेलीकॉम जगत से जुड़े हैं। इसमें जो विजेता बनें उनके नाम सामने हैं।

91mobiles and Cashify प्रजेंट Smartphone Awards 2019 | Voice of the Industry का पूरा खाका हमने आपके सामने पेश कर दिया। अब आप जानना चाहेंगे कि कौन-कौन सी कैटेगरी हैं और कौन से फोन नामित किए गए हैं। तो चलिए शुरुआत करते हैं

1. बजट स्मार्ट फोन ऑफ द ईयर 2019

सबसे तगड़ा कॉम्पेटिशन बजट कैटेगरी में था लेकिन जैसा कि कहा जाता है बजट फोन सेग्मेंट में शाओमी राजा है और उसने यहां भी साबित कर दिया। बजट कैटेगरी के नॉमिनी थे रियलमी 5एस, Realme 5s, Samsung Galaxy M10s, Vivo U10 और Infinix Hot 8 लेकिन सबको पीछे छोड़ Redmi note 8 नंबर 1 बना।

2.  वैल्यू फॉर मनी

हमारी दूसरी कैटेगरी थी वैल्यू फॉर मनी इसमें हमारी कोशिश थी 20,000 तक के बजट में बेस्ट फोन चुनने की। इसके लिए Realme XT, Nokia 7.2, Samsung Galaxy M30s और Vivo U20 जैसे धाकड़ फोन नॉमिनी थे लेकिन इन सब को पीछे छोड़ रेडमी नोट 8 प्रो को जुरी ने बेस्ट बजट फोन चुना।

3. बेस्ट अफॉर्डेबल फ्लैगशिप

इस साल कई ऐसे फोन आए जो फीचर्स तो फ्लैगशिप फोन के समान थे लेकिन दाम में बिल्कुल आधे। इन फोंस ने लोगों को खूब लुभाया। इनके नॉमिनी थे OnePlus 7T, ASUS ROG Phone II, Realme X2 Pro, OPPO Reno 10x Zoom और Redmi K20 Pro। इसमें बेस्ट फोन चुनना काफी मेहनत वाला काम था लेकिन अंतत: जुरी ने OnePlus 7T पर भरोसा जताया।

4. मिड सेग्मेंट सेल्फी

सेल्फी का क्रेज काफी ज्यादा है ऐसे में हमनें दो अवार्ड इस श्रेणी में रखा था जिसमें पहला अवार्ड था बेस्ट मिड सेग्मेंट सेल्फी कैमरा फोन। इस श्रेणी में Vivo V17 Pro, Redmi K20 Pro, OPPO, Reno 2z, Samsung Galaxy A70s और Honor 20 का नाम शामिल था। टक्कर कड़ी थी लेकिन पॉप-अप डुअल के न सिर्फ स्टाइल ने बल्कि सेल्फी ने भी लोगों को काफी लुभाया। जी हां आप समझ गए होंगे कि मैं बात Vivo V17 Pro की कर रहा हूं और यह इस श्रेणी का विनर रहा।

5. बेस्ट कैमरा फोन इन मिड रेंज सेग्मेंट

सेल्फी के बाद इसी श्रेणी में हमने मिड रेंज सेग्मेंट में बेस्ट कैमरा फोन भी जानना चाहा और उस सेग्मेंट में realme x2 pro, Redmi K20 Pro, Samsung Galaxy A70s, Honor 20 और Vivo V17 Pro जैसे नाम शामिल थे लेकिन जुरी की नजर में realme x2 pro बेस्ट कैमरा फोन मिड रेंज सेग्मेंट में रहा।  

6.  बेस्ट सेल्फी फोन 2019

अक्सर देखा जाता है कि उंचे रेंज में कॉम्पेटिशन कम होता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं था। बेस्ट सेल्फी फोन के लिए इस बार नॉमिनी थे। Huawei P30 Pro, Samsung Galaxy Note 10+, Apple iPhone 11 Pro, OnePlus 7T Pro और ASUS 6Z. परंतु जुरी मेंबर्स ने Apple iPhone 11 Pro को एक तरफा वोट से जिताया।

7.  बेस्ट कैमरा फोन 2019

फ्लैगशिप फोन में सेल्फी के बाद बारी थी इस रेंज में बेस्ट कैमरा फोन ढूंढ़ने की है। हालांकि पिछले साल इस श्रेणी में गूगल ने बाजी मार ली थी लेकिन इस बार पिक्सल फोन न होने से खेल थोड़ा फीका जरूर था। परंतु ऐसा नहीं है कि फोन कम थे। इस बार के नॉमिनी थे Huawei P30 Pro, Samsung Galaxy Note 10+, Apple iPhone 11 Pro, OnePlus 7T Pro और OPPO Reno 10x Zoom. यहां भी बाजी Apple iPhone 11 Pro के पाले में गया और इसे बेस्ट कैमरा फोन 2019 के अवॉर्ड से नवाज़ा गया।

8. बेस्ट गेमिंग फोन 2019

2019 में गेमिंग काफी सुर्खियों में रहा और कई गेमिंग फोन लॉन्च किए गए। इसे देखते हुए हमने बेस्ट गेमिंग फोन की कैटेगरी डिजाइन की। इस कैटेगरी के लिए नॉमिनी थे ROG Phone II, nubia Red Magic 3s, Black Shark 2, OnePlus 7T Pro और Realme X2 Pro जो दमदार प्रोसेसर के साथ भारी भरकम रैम से लैस थे। साथ ही डिजाइन भी परफेक्ट गेमिंग के लिए था। वैसे तो सभी फोन दमदार थे परंतु बादशाहत कायम की ROG Phone II ने।
 

9. मोस्ट इनोवेटिव फोन ऑफ द ईयर 2019

फोन के डिजाइन में इस बार काफी इनोवेशन देखने को मिला और यदि ऐसे में यह कैटगरी न बनाते तो यूजर को बुरा लगता। इसके लिए हमने Samsung Galaxy Fold, OPPO Reno 10x Zoom, ASUS ROG Phone II, Motorola One Action और असूस ASUS 6Z को नॉमिनेट किया। परंतु सभी जुरी को Galaxy Fold का स्टाइल पसंद आया।

10. ब्रांड ऑफ द ईयर 2019

नंबर वन कोई भी हो लेकिन ब्रांड ऑफ द ईयर जरूरी नहीं कि वही बने। नॉमिनी ने में सभी पॉप्युलर ब्रांड थे लेकिन सैमसंग, शाओमी, वनप्लस, ओपो और वीवो जैसे दिग्गज को पीछे छोड़ Realme नंबर वन ब्रांड बना।

11. बेस्ट फोन ऑफ द ईयर 2019

फोन लॉन्च करते वक्त कंपनियां यही सोचती हैं कि उनका डिवाइस बेस्ट फोन ऑफ द ईयर बने। परंतु हर कोई फोन ऑफ द ईयर नहीं बन पाता। इस बार भी नॉमिनी काफी थे। लिस्ट में Huawei P30 Pro, Samsung Galaxy Note 10+, Apple iPhone 11 Pro, OnePlus 7T Pro और Realme X2 Pro जैसे नाम शामिल थे लेकिन बाजी फिर से एप्पल ने मार ली। Apple iPhone 11 Pro 2019 का बेस्ट फोन बना।

यूजर च्वाइस अवॉर्ड

जुरी के सभी अवार्ड खत्म होने के बाद यूजर कैटेगरी में दो अवॉर्ड की बारी आती है। इस बार हमनें बेस्ट डिजाइन फोन ऑफ द ईयर 2019 और मोस्ट लव्ड ब्रांड का कैटेगरी रखा था।

12. बेस्ट डिजाइन फोन ऑफ द ईयर 2019

यूजर कैटेगरी इस अवार्ड के नॉमिनी थे। Redmi K20 Pro, Samsung Galaxy Note 10+, OPPO Reno 10x Zoom, OnePlus 7T और Huawei P30 Pro। हालांकि इसमें सभी फोन एक से बढ़कर एक थे लेकिन यूजर को रेनो का शॉर्कफिन स्टाइल पसंद आया। 60x डिजीटल जूम के साथ इसका कैमरा भी कमाल का है।

14. मोस्ट लव्ड ब्रांड

रही बात मोस्ट लव्ड ब्रांड 2019 की तो यहां यूजर की राय जूरी से अलग थी। अब भी लोग शाओमी को ही बादशाह मानते हैं जबकि इस श्रेणी में OnePlus, OPPO, Xiaomi, Realme, Samsung और Vivo जैसे ब्रांड का नाम शामिल था।