
Netflix की पिछले साल रिलीज हुई कोरियाई ड्रामा सीरीज़ Squid Game (korean Web Series Hindi) काफी पॉपुलर हुई थी। इसी को देखते हुए अब ओटीटी ने इस वेब सीरीज (Web Series) के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम और ट्विटर पर Squid Game Season 2 Teaser जारी किया है, जिससे कोरियन थ्रिलर शो स्क्विड गेम सीजन 2 का इंतजार कर रहे प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं इसके निर्देशक और निर्माता निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक ने एक अन्य नोट के द्वारा इससे जुड़ी कुछ डिटेल्स भी शेयर की हैं।
Squid Game season 2 का टीजर हुआ रिलीज
Netflix ने अपने ट्विटर हैंडल से सीरीज के दूसरे सीजन की घोषणा करते हुए पोस्ट किया है, जिसमें कैप्शन में लिखा, “रेड लाइट … ग्रीन लाइट! स्क्विड गेम आधिकारिक तौर पर सीजन 2 के लिए वापस आ रहा है।” वहीं दूसरे ट्वीट में इसके निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक के द्वारा फैंस के लिए एक खास नोट भी शेयर किया है। इसे भी पढ़ें: Ranveer Vs Wild: बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल पहुंचे रणवीर सिंह, इस दिन यहां स्ट्रीम होगा ये शो
Red light… GREENLIGHT!
Squid Game is officially coming back for Season 2! pic.twitter.com/4usO2Zld39
— Netflix (@netflix) June 12, 2022
Squid Game को बनने में लगे 12 साल
इसके अलावा नेटफ्लिक्स ने दूसरे ट्वीट में एक नोट शेयर किया गया है, जिसमें स्क्विड गेम के लेखक, निर्देशक, निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक ने एक संदेश प्रशंसकों को दिया है। इस नोट में लिखा है कि पिछले साल स्क्वीड गेम के पहले सीजन को लाने में 12 साल लग गए। लेकिन, स्क्वीड गेम को सबसे लोकप्रिय नेटफ्लिक्स सीरीज बनने में सिर्फ 12 दिन लगे। इसके आगे नोट में लिखा गया है कि स्क्विड गेम के लेखक, निर्देशक और निर्माता के रूप में, दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए एक बड़ा उत्साह। हमारे शो को देखने और पसंद करने के लिए धन्यवाद, और अब, गि-हुन रिटर्न। द फ्रंट मैन रिटर्न। सीजन 2 आ रहा है। द मैन इन सूट भी वापस आ सकता है। आपको यंग-ही के प्रेमी चेउल-सु से भी मिलवाया जाएगा। इसे भी पढ़ें: South की वेब सीरीज ‘सुजल-द वोर्टेक्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन यहां होगी स्ट्रीम
Squid Game के पहले सीजन की कहानी
इस सीरीज की कहानी ऐसे लोगों पर आधारित हैं जो कर्ज में डूबे हुए हैं। इन लोगों को पैसे का लालच देकर एक गेम में पार्टिसिपेट करने के लिए कहा जाता है. जिसके बाद ये लोग कोरियाई गेम में हिस्सा लेते हैं। वहीं, इस गेम में हिस्सा लेने वाले सभी पार्टिसिपेट एक के बाद एक मारे जाते हैं। आखिर में बचने वाला इसका विजेता बनता है, जिसे इनाम के तौर पर 38.7 मिलियन डॉलर की राशि दी जाती हैं।










