देखें सबसे स्लीम फोन जो बिल्कुल क्रेडिट कार्ड की तरह

तकनीक के इस जमाने में सबकुछ संभव है और यदि बात मोबाइल की हो तो फिर कहना ही नहीं। अब अपने मोबाइल फोन में कई डिजाइन देखे होंगे। कभी स्लाइड फोन, हुआ करता था तो फ्लिप डिजाइन में भी लोगों ने काफी फोन पसंद किए। टचस्क्रीन आने से डिजाइन में प्रयोग थोड़ा कम हो गया और बार फोन आने लगे लेकिन इनमें एक खास बात देखा गया कि फोन पहले की अपेक्षा काफी पतले हो गए।
सबसे पहले जियोनी ने 5.1-एमएम पतला फोन लॉन्च किया तो इसके बात वीवो और ओपो ने 4.8 और 4.7 एमएम पतला फोन लॉन्च कर सबको चौंका दिया। परंतु अब एक अमेरिकी कंपनी ने क्रेडिट कार्ड के बराबर का फोन लॉन्च किया है। यह फोन न सिर्फ अब तक का सबसे स्लिम फोन है बल्कि आकार में भी काफी छोटा है। कंपनी ने इस फोन का नाम दी लाइट फोन दिया है।
एक क्रेडिट कार्ड के आकार का यह फोन 2जी नेटवर्क सपोर्ट करता है। फोन में माइक्रो यूएसबी सपोर्ट है और आपको 3.5एमएम आॅडियो जैक भी मिलेगा। इस फोन की मोटाई मात्र 4 एमएमए है और इसमें 2.22—इंच की ओएलईडी डिसप्ले दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह 3 हफ्तों बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।
हालांकि जो इसकी सबसे बड़ी कमी कही जा सकती है कि यह कि आप इसे अपने मुख्य फोन की तरह उपयोग नहीं कर पाएंगे। यह आपको सकेंडरी फोन होगा। वहीं फोन को यूज करने से पहले आपको इसे कंप्यूटर से कनेक्ट कर एप डाउनलोड करना होगा। इसमें आप अलग से सिम नहीं लगा सकते फोन में पहले से सिम लगा होता है और यह आपके पुराने फोन के साथ सिंक करता है।
दी लाइट फोन फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है लेकिन इसे आप आॅनलाइन आॅर्डर कर सकते हैं। कंपनी की साइट पर सार जानकारी उपलब्ध है। इस फोन की खरीदारी के लिए यहां क्लिक करें।