Tag: android
जल्द ही लॉन्च होगा मीज़ु का 4जीबी रैम वाला फोन
चीनी मोबाईल सर्टिफिकेशन वेबसाइट टेना पर मॉडल नंबर एम612क्यू और एम612एम नाम से दो डिवाइस लिस्ट किए गए हैं। इन दोनों डिवाइस के सभी स्पेसिफिकेशन्स समान हैं तथा एम612 मॉडल सीरीज़ होने के कारण यह कहा जा सकता है कि यह डिवाइस मीज़ु के ही एम5 नोट को नया वेरिएंट एम5 एस हो सकता है।
4जीबी रैम के साथ सामने आया नोकिया का नया स्मार्टफोन नोकिया ई1
पिछले दिनों खबर सामने आई थी कि कंपनी डी1सी को दो रैम वेरिएंट में लॉन्च करेगी परंतु अब चौकाने वाले नए लीक के अनुसार नोकिया का यह फोन न सिर्फ 4जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च होगा, बल्कि इस फोन का नाम भी बदला जा सकता है।
3जीबी रैम और 16 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ लाइफ एफ1एस
कंपनी ने लाइफ एफ1एस को उतारा है। इस फोन की कीमत 10,599 रुपये है लेकिन जियो मनी से भुगतान करने पर आपको 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इस फोन पर भी आपको हैप्पी न्यू आॅफर का लाभ मिलेगा।
आज से सेल के लिए उपलब्ध है नुबिया का 5,000 एमएएच बैटरी वाला और 6जीबी रैम वाला फोन
स्मार्टफोन नुबिया जेड11 और एन1 आज से ई-कॉमर्स साईट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। अमेज़न पर नुबिया जेड11 की कीमत 29,999 रुपये तथा एन1 की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है।
भारत बनेगा विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाईल बाज़ार, जानें इस बार किसे छोड़ेगा पीछे
भारत में उपभोग होने वाले स्मार्टफोन्स में करीब 86 प्रतिशत का हिस्सा 10 से 20 हजार की कीमत वाले फोन्स का है और 2017 में 10 हजार की रेंज के पास वाले फोन्स के यूजर्स भी तेजी से बढ़ेंगे।
कल प्रदर्शित हो सकता है आॅनर 6एक्स, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत
आॅनर द्वारा 23 दिसंबर को आॅनर एक ईवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इनवाइट में कंपनी ने हैशटैग के साथ स्वैग इज़ कमिंग टैगलाईन का प्रयोग किया है। इसके साथ ही एक डुअल कैमरा वाले डिवाईस को भी दर्शाया गया है। बेशक कंपनी ने 6एक्स का जिक्र कहीं भी न किया हो लेकिन टेक्नो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसी ईवेंट के माध्यम से 6एक्स भारतीय बाज़ार में उतारा जाएगा।
जन्मदिन पर भाई जान देंगे अपने फैन को ऐप्स का तोहफा
अपने जन्मदिन पर फैन्स को खास तोहफा देते हुए इंडस्ट्री के भाई सलमान खान इस जन्मदिन पर अपनी आॅफिशियल ऐप लॉन्च करने जा रहे है। इसकी जानकारी सलमान ने अपने ट्वीटर अकांउट के जरिये दी है।
नोकिया के एक और फोन की जानकारी हुई उजागर, 4जीबी रैम से होगा लैस
नोकिया ज़ेड2 प्लस को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है और इसी के साथ फोन में 1.77 गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता हैं। फोन में 4जीबी रैम मैमोरी होने की संभावना है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित हो सकता है।
ज़ेन ने लॉन्च किया सिनेमैक्स क्लिक, जानें इसकी कीमत और खास फीचर्स
6,190 रुपये की कीमत वाला यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि यह फोन आॅनलाईन और आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
लेईको का नया डिवाईस लीक, 6 जीबी रैम और डुअल कैमरा से होगा लैस
चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाईट टेना पर लिस्टिंग के बाद से ही जहां इस डिवाईस की चर्चा थी वहीं वेईबो पर भी मॉडल नंबर लेएक्स850 के साथ शेयर की गई फोटोज़ से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह स्मार्टफोन ले मैक्स3 हो सकता है। ताजा लीक में नए डिवाईस के कैमरा मॉडयूल, डिजाईन के साथ इसे स्नैपड्रैगन 821 पर आधारित बताया जा रहा है।



















