Tag: smartphone
एंडरॉयड 7 नुगट पर रन होगा मोटो का नया फोन
मोटो सेडरिक कपंनी का पहला ऐसा फोन होगा जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम् 7.0 नुगट पर रन करेगा। स्मार्टफोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स में जहां आए दिन नए-नए अपडेट होते है वहां मोटोरोला का यह अपग्रेडिड वर्जन मोबाईल जगत में कंपनी को नई पहचान दिला पाएगा।
लेईको और कूलपैड के नए स्मार्टफोन कूल 1एस की फोटो हुई लीक
कूल 1एस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर आधारित होगा जो लेईको ईयूआई 5.8 के साथ एंडरॉयड 6.0.1 मार्शमेलो पर रन करेगा।
जियोनी एफ5 की जानकारी लीक, 4 जीबी रैम और 4,000 एमएएच बैटरी से होगा लैस
जियोनी एफ5 में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा रही है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर रन करेगा तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। 150 × 74.5 × 7.7 एमएम डायमेंशन के साथ इस फोन का वजन 162 ग्राम तक होगा।
सैमसंग गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ के नए लीक आए सामने
ताजा लीक में एक ओर जहां गैलेक्सी ए7 (2017) के मीडिया इन्वाईट उजागर हो गया है वहीं दूसरी ओर गैलेक्सी ए3 (2017) के कुछ रेंडर सामने आने से हर जगह सैमसंग की चर्चा है।
13 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा मोटो एम, जानें इसके फीचर और स्पेसिफिकेशन्स
मोटो एम मोटोरोला का पहला मेटालिक बॉडी और फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन है। मेज़्मराइज़िंग, मास्टरफुल, मजेस्टिक (जस्ट लाईक यू) टैग लाईन के साथ कपंनी की ओर भेजे गए प्रैस इन्वाईट में मोटो एम के बैक पैनल का स्कैच जारी किया गया है।
एप्पल पुराने आईफोन 6 के बदले दे रहा है नया एप्पल आईफोन, जानें क्यों
सितंबर-अक्टूबर 2015 के दौरान निर्मित एप्पल आईफोन 6 की बैटरी में खराबी आ रही है। इन फोन्स में की पावर 30 प्रतिशत होने पर कुछ ही सेकेंड में बैटरी जीरों प्रतिशत तक हो जा रही है तथा फोन बंद हो रहे हैं। तथा फोन को चार्जिंग पर लगाने के बाद बैटरी 30 प्रतिशत पावर से ही चार्ज होना शुरू करती है।
पैनासोनिक ने 5,299 रुपये में लॉन्च किया 4जी वोएलटीई डुअल सिम फोन
एंडरॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित इस फोन में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। यह फोन 1 गीगाहर्ट्ज़ की स्पीड के साथ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।
2017 में लॉन्च हो सकते हैं आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस
यह बात सामने आई है कि अगले साल एप्पल आईफोन 7 के और भी वेरिएंट लॉन्च कर सकता है। आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस नाम से आईफोन 7 के अपग्रेडिड वर्जन एप्पल द्वारा लॉन्च किए जा सकते हैं। ये वेरिएंट गोल्ड, रोज़ गोल्ड, सिल्वर, मेट ब्लैक, जेट ब्लैक ह्यू के साथ रैड कलर में पेश किए जा सकते हैं।
वीआर हैडसेट के साथ अल्काटेल आईडल 4 भारत में लॉन्च, जानें इसकी कीमत और खास फीचर
अल्काटेल आईडल 4 के साथ वीआर हैडसेट भी पेश किया गया है, जो यूजर्स को शानदार विजुअल क्वालिटी प्रदान करेगा। सिर्फ इतना ही नहीं ग्राहकों को लुभाते हुए कंपनी द्वारा फोन के साथ ही जेबीएल के इयरफोन भी दिए जा रहे हैं। फोन के दायीं तरफ लगाई गई बूम की अल्काटेल आईडल 4 को खास बनाती है, इस एक बटन के जरिये यूजर कैमरा, गैलरी, वीडियो, गेम्स व अन्य ऐप्पलीकेशन्स ऐक्सेस कर सकते हैं।
कम रेंज में माइक्रोमैक्स ने उतारें दो 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन
माइक्रोमैक्स ने आज वीडियो 1 और वीडियो 2 को उतारा है। वहीं इन फोन में एक खास फीचर और है। इन फोन में वीडियो कॉलिंग ऐप गूगल डूओ प्रीलोडेड है। यह फोन भारत में आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होंगे।



















