
मोबाईल वर्ल्ड में अपनी अलग पहचान बनाए हुए एप्पल के हर आईफोन का इंतजार स्मार्टफोन यूजर्स को रहता है। 2007 से मोबाईल की दुनिया में कदम रखने के साथ ही एप्पल ने एक खास दर्जा हासिल किया है। इस दस साल के सफर में एप्पल ने टेक्नोलॉजी को एक अलग आयाम पर पहुंचाया है। इसलिए कहा जा सकता है कि वर्ष 2017 आईफोन की दसवीं सालगिरह के साथ स्मार्टफोन यूजर्स के लिए कुछ खास तोहफा ला सकता है।
15,000 रुपये के बजट में 10 शानदार स्मार्टफोन
इसी बीच ताईवान के आईफोन सप्पलायर की ओर से यह बात सामने आई है कि अगले साल एप्पल आईफोन 7 के और भी वेरिएंट लॉन्च कर सकता है। आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस नाम से आईफोन 7 के अपग्रेडिड वर्जन एप्पल द्वारा लॉन्च किए जा सकते हैं। ये वेरिएंट गोल्ड, रोज़ गोल्ड, सिल्वर, मेट ब्लैक, जेट ब्लैक ह्यू के साथ रैड कलर में पेश किए जा सकते हैं।

आईफोन 7 के आने वाले वेरिएंट की बात की जाए तो इन्हें ए11 चिप पर पेश किया जा सकता है। गौरतलब है कि 2017 में आने वाले एप्पल के फोन्स को कई मायनों में अलग माना जा रहा है। ग्लास बॉडी व डिसप्ले के साथ-साथ इन आईफोन्स में वॉयरलेस चार्जिंग की बात भी कही जा रही है। लेकिन ताईवान सप्लायर की ओर से लीक की गई आईफोन 7 के वेरिएंट की खबर में वॉयरलेस चार्जिंग और ग्लास बॉडी की ओर कोई ईशारा नहीं मिला है।





















