Tecno Camon Slim 5G NBTC पर हुआ लिस्ट! अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

Tecno अपने Slim सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी में लग रहा है। क्योंकि कंपनी का आगामी Tecno Camon Slim 5G थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखाई दिया है। इससे पहले यह स्मार्टफोन EEC और Geekbench जैसे प्लेटफॉर्म पर भी नजर आ चुका है। लगातार मिल रहे सर्टिफिकेशन से लगता है कि इसकी लॉन्चिंग अब दूर नहीं है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग और अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Tecno Camon Slim 5G NBTC लिस्टिंग
NBTC डेटाबेस में Tecno Camon Slim 5G फोन CN6 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में डिवाइस का नाम भी देखा जा सकता है। यह 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। हालांकि, इस सर्टिफिकेशन में फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है।
Tecno Camon Slim 5G संभावित फीचर्स
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, आगामी Tecno Camon Slim 5G में MediaTek का प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 8GB RAM और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है। फिलहाल चिपसेट का सटीक नाम सामने नहीं आया है।
डिजाइन की बात करें तो Tecno का मौजूदा Camon Slim 4G सिर्फ 6.39mm मोटाई के साथ आता है और इसमें 5,600mAh की बैटरी के साथ 60W फास्ट चार्जिंग दी गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी नए Camon Slim 5G में भी पतला डिजाइन बरकरार रखते हुए बड़ी बैटरी दे सकती है।
Tecno Camon Slim 4G के फीचर्स
बता दें कि मौजूदा Tecno Camon Slim 4G में 6.78-इंच 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Helio G200 Ultimate प्रोसेसर, 8GB RAM (16GB वर्चुअल RAM सपोर्ट के साथ) और 128GB/256GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYT-600 रियर कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें 5,600mAh बैटरी दी गई है। जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Tecno ने अभी तक Camon Slim 5G की लॉन्च डेट या स्पेसिफिकेशन की घोषणा नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रहे सर्टिफिकेशन से लगता है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। यदि आप आने वाले महीनों में पतला और बड़ी बैटरी वाला सस्ता फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।