Tecno Pop 10 4G हुआ आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट, कम प्राइस में मिलेंगे ये फीचर्स

मोबाइल निर्माता Tecno ने अपने नए पॉप सीरीज स्मार्टफोन Tecno Pop 10 4G को घाना की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। जहां इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन सहित कलर्स सामने आ गए है। उम्मीद है डिवाइस को कम कीमत में जल्द ही बाजार में सेल के लिए उपलब्ध किया जा सकता है। आइए, आगे साइड पर सामने आई जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
Tecno Pop 10 में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। इसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल होगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें एंट्री लेवल Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलेगा। जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा साबित हो सकता है। यह स्मार्टफोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा। जो इसे इस सेगमेंट में अपडेटेड डिवाइस बना सकता है।
स्पीड के लिए फोन में 4GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसमें 4GB तक वर्चुअल RAM की सुविधा भी दी जाएगी। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी मौजूद रहेगी जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
कैमरा की बात करें तो नए Tecno Pop 10 में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। कंपनी ने इस बार डुअल फ्लैश सिस्टम लगाया है। जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी में बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। इसके अलावा फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर, DTS साउंड, और इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल जैसे कई फीचर्स होंगे।
कंपनी ने यह भी दावा किया है कि Tecno Pop 10 में IP64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस, 1.5 मीटर तक ड्रॉप रेसिस्टेंस और चार साल तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। यही नहीं फोन में FreeLink सपोर्ट, Tecno AI फीचर्स, और DECO डिजाइन भी मौजूद हैं। जो इसे बजट सेगमेंट में प्रीमियम लुक दे रहा है।
फोन चार कलर ऑप्शन्स Ink Black, Titanium Grey, Veil White, और Turquoise Green में उपलब्ध होगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक डिवाइस की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसे जल्द सस्ते में उपलब्ध कराया जा सकता है।
यह डिवाइस खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बेहतर हो सकता है जो स्टाइलिश डिजाइन, बड़ा डिस्प्ले और नए Android 15 का अनुभव बजट में लेना चाहते हैं। यह फोन संभावित तौर पर Infinix Smart 10, Redmi A5 और realme C61 जैसे बजट स्मार्टफोंस से टक्कर ले सकता है। हालांकि, Tecno Pop 10 का नया प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स इसे थोड़ा आगे रख सकते हैं।
यदि आप ऐसा बजट स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में स्टाइलिश हो, Android 15 पर चले और लंबे समय तक परफॉरमेंस दे तो Tecno Pop 10 आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आप इसे खरीद सकते हैं। हम आपको प्राइस आते ही नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।