8000mAh बैटरी वाले Pova 8 5G की पहली सेल शुरू, 1,500 रुपये डिस्काउंट के बाद इतनी रह गई कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/tecno-pova-8-5g-first-sale-price-discount-offer-specs.jpg

Tecno का नया स्मार्टफोन Pova 8 5G भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इस फोन को 11 जून को लॉन्च किया था। वहीं, अब इसकी पहली सेल Flipkart पर लाइव हो चुकी है। खास बात यह है कि बड़ी 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और यूनिक Matrix Display डिजाइन के साथ आने वाले इस फोन पर ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Pova 8 5G की कीमत और ऑफर्स

Pova 8 5G को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज 31,999 रुपये में उपलब्ध है।

1,500 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट के बाद बेस मॉडल की प्रभावी कीमत 28,499 रुपये रह जाती है। यह स्मार्टफोन White, Plasma Orange और Terminal Green कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Flipkart पर चल रही पहली सेल के दौरान Tecno Pova 8 5G पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। जो ICICI Bank, SBI Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा। वहीं, Flipkart Axis Bank कार्ड यूजर्स को कैशबैक के जरिए कुल 2,925 रुपये तक का फायदा मिल सकता है।

कंपनी ग्राहकों को 12 महीने तक की No Cost EMI सुविधा भी दे रही है। साथ ही पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर बढ़िया एक्सचेंज प्राइस भी मिल सकता है। इस ऑफर की कीमत ग्राहक के पिनकोड, बैंक और एक्सचेंज डिवाइस के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

Pova 8 5G के स्पेसिफिकेशंस

Pova 8 5G की सबसे बड़ी खूबी इसका Matrix Display डिजाइन है। फोन के बैक पैनल पर मौजूद मिनी डिस्प्ले कॉल, मैसेज और अन्य नोटिफिकेशन दिखाने के साथ-साथ कई एनिमेशन भी सपोर्ट करता है। यह डिजाइन फोन को बाकी फोंस से अलग और प्रीमियम लुक देता है।

Pova 8 5G में 6.76 इंच की Full HD+ IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 1500Hz टच सैंपलिंग रेट और 950 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। फोन की स्क्रीन पंच-होल डिजाइन के साथ आती है और इसमें ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

परफॉरमेंस के लिए Pova 8 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिलता है, जिसे LPDDR5X RAM और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 16 आधारित HiOS 16 पर काम करता है।

बैटरी की बात करें तो Pova 8 5G में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए 14689mm² अल्ट्रा-लार्ज कूलिंग सिस्टम भी दिया है।

फोटोग्राफी के लिए Pova 8 5G फोन में 50MP Sony LYT600 प्राइमरी कैमरा मौजूद है, जिसके साथ AI सेंसर मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

अगर आप बड़ी बैटरी और यूनिक Matrix Display वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Pova 8 5G बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। पहली सेल में मिल रहे डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और No Cost EMI का फायदा उठाकर इसे और भी बेहतर कीमत पर खरीदा जा सकता है। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और जानकारियां पढ़ने के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।

See Full Specs

Tecno Pova 8 5G Price
Rs. 29,999
Go To Store
See All Prices