Tecno Pova 8 5G लीक: 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और Matrix मिनी डिस्प्ले से हो सकता है लैस

Join Us icon

Tecno अपने नए स्मार्टफोन Tecno Pova 8 5G को लेकर चर्चा में बना हुआ है। कुछ दिन पहले यह सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हुआ है। वहीं, अब पैशनेटगीक्स के जरिए Pova 8 5G के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन की जानकारी शेयर की गई है।  इसमें मिलने वाली खूबियां इसे मिड-रेंज सेगमेंट में पावरफुल ऑप्शन बना सकती हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

यदि लुक की करें तो सबसे खास बात यह है कि Tecno ब्रांड Nothing को टक्कर दे सकता है। क्योंकि जिस तरह Nothing अपने Glyph इंटरफेस के लिए जाना जाता है, उसी तरह Tecno भी कैमरा मॉड्यूल के पास एक “Matrix” मिनी डिस्प्ले दे सकता है। जिसकी झलक MWC 2026 में देखने को मिली थी। इस टेक्नोलॉजी से यूजर को नोटिफिकेशन और विजुअल इफेक्ट्स का नया अनुभव मिल सकता है।

Pova 8 Google play console image

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लीक के अनुसार Tecno Pova 8 5G में 6.76-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। यह हाई रिफ्रेश रेट गेमिंग और स्क्रॉलिंग को स्मूद बना सकता है। साथ ही इसमें in-cell डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे फोन पतला और टच रिस्पॉन्स बेहतर हो सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Tecno Pova 8 5G में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। जिसे 16GB तक RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है। यह कॉम्बिनेशन Android 16 पर स्मूद मल्टीटास्किंग और गेमिंग का शानदार अनुभव दे सकता है।

कैमरा की बात करें तो Tecno Pova 8 5G फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है, जिससे डेली फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग अच्छी क्वालिटी में हो सकती है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Tecno Pova 8 5G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की संभावना है, जो हैवी यूजर्स और गेमर्स के लिए लंबा बैकअप दे सकती है। साथ ही इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। जिससे इस बड़ी बैटरी को कम समय में चार्ज किया जा सकेगा।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Tecno ने अभी तक आधिकारिक तौर पर डेट शेयर नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन मई के अंत तक ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है। भारत में इसकी एंट्री जून में होने की संभावना है। कीमत की बात करें तो Tecno Pova 8 5G डिवाइस 25,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच लॉन्च हो सकता है, जो इसके वेरिएंट्स पर निर्भर करेगा।

Tecno Pova 8 5G उन यूजर्स के लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकता है, जो बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और यूनिक डिजाइन के साथ पावरफुल स्मार्टफोन की तलाश में हैं। हमें आने वाले दिनों में इसके बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here