
Tecno जल्द ही अपनी Pova सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इस आगामी फोन को Tecno Pova 8 5G नाम से एंट्री मिल सकती है। वहीं, लॉन्च से पहले यह NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे लगता है कि फोन ग्लोबल मार्केट में जल्द आ सकता है। नई लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर “LK6” सामने आया है और साथ ही नाम की भी पुष्टि हुई है। आइए, आगे अब तक आई संभावित डिटेल्स जानते हैं।
NBTC सर्टिफिकेशन से पता चला है कि Tecno Pova 8 5G स्मार्टफोन GSM, WCDMA, LTE और NR कनेक्टिविटी सपोर्ट कर सकता है। यानी इसमें 5G सपोर्ट मिलने वाला है। हालांकि इस लिस्टिंग में फोन के बाकी हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन इससे पहले सामने आई रिपोर्ट्स और डेटाबेस लिस्टिंग्स से इसके अहम फीचर्स की जानकारी मिली गई है।
Tecno Pova 8 5G को पहले Google Play Console डेटाबेस पर देखा गया था। इसके अनुसार आगामी फोन MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। हालांकि चिपसेट का नाम सामने नहीं आया था, लेकिन MT6858 मॉडल नंबर और CPU-GPU कॉन्फिगरेशन से यही संकेत मिले थे कि इसमें Dimensity 7100 चिपसेट लगाया जा सकता है।
Tecno Pova 8 5G स्मार्टफोन को हाल ही में Geekbench प्लेटफॉर्म पर भी स्पॉट किया गया था। यहां फोन 6GB RAM और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ नजर आया था। वहीं, Google Play Console लिस्टिंग ने भी यही RAM और सॉफ्टवेयर डिटेल्स की पुष्टि की थी।
डिस्प्ले की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Tecno Pova 8 5G में फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें rounded corners दिए जा सकते हैं। इस स्क्रीन पर 1080 x 2344 पिक्सल FHD+ रिजॉल्यूशन और 420dpi पिक्सल डेंसिटी मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को गेमिंग और मल्टीमीडिया यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च कर सकती है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। क्योंकि Tecno Pova 8 5G को इससे पहले TUV सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया था, जहां इसमें बड़ी 7,750mAh बैटरी होने का जानकारी दी गई थी। जबकि इसकी चार्जिंग स्पीड से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
यदि Tecno इस स्मार्टफोन को कम कीमत में बाजार में पेश करता है तो यह बड़ी बैटरी और Dimensity 7100 प्रोसेसर के चलते बजट 5G सेगमेंट में Realme, Redmi और Infinix जैसे ब्रांड्स को टक्कर दे सकता है। हम आगे और जानकारी मिलने या लॉन्च डेट आने पर आपको अपडेट देंगे। यदि आप सस्ता फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसका वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।












