Tecno Pova 8 5G और Pova 8 Pro 5G हुए स्पॉट, 8000mAh बैटरी और प्रमुख फीचर्स लीक

Join Us icon

Tecno अपनी नई Pova 8 5G सीरीज लेकर आने वाला है। इस लाइनअप में Tecno Pova 8 5G और Tecno Pova 8 Pro 5G जैसे दो स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं। वहीं, पेश होने से पहले दोनों डिवाइस कई सर्टिफिकेशन और डेटाबेस प्लेटफॉर्म्स पर स्पॉट हो रहे हैं। जिससे इनके डिजाइन, स्टोरेज और कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस पता चल गए हैं। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इन स्मार्टफोंस को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है। आइए, आगे संभावित डिटेल्स जानते हैं।

Tecno Pova 8 Pro 5G को FCC और EEC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। यह स्मार्टफोन LK7 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। FCC लिस्टिंग के अनुसार यह फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो Pova 8 Pro 5G में GSM, WCDMA, LTE और 5G नेटवर्क सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा फोन में डुअल-बैंड WiFi, NFC और Bluetooth सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

FCC डेटाबेस में सामने आई स्केमैटिक इमेज के अनुसार Tecno Pova 8 Pro 5G फोन में ट्रायएंगल शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। इसमें दो सर्कुलर कैमरा कटआउट वर्टिकली प्लेस किए गए हैं। जबकि एक बड़ा सर्कुलर कटआउट LED फ्लैश के लिए दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल के पास NFC ब्रांडिंग भी नजर आई है।

स्टोरेज की बात करें तो FCC लिस्टिंग में Tecno Pova 8 Pro 5G फोन का 12GB RAM और 512GB स्टोरेज सामने आया है। वहीं, EEC सर्टिफिकेशन में फोन का नाम देखा जा सकता है।

स्टैंडर्ड Tecno Pova 8 5G स्मार्टफोन भी कुछ प्लेटफॉर्म्स पर दिखाई दिया है। यह डिवाइस “LK6” मॉडल नंबर के साथ Carlcare सर्विस वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। वहीं, बीते दिन इसे NBTC पर देखा गया था। लेटेस्ट लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शंस में लॉन्च हो सकता है।

Tecno Pova 8 5G को SDPPI सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है, जिससे इसके इंडोनेशिया लॉन्च की जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि इंडोनेशिया में भी वही स्टोरेज मिलने की उम्मीद है जो भारत के लिए लिस्ट किए गए हैं।

Tecno Pova 8 5G पूर्व में FCC प्लेटफॉर्म पर भी नजर आया था। जिसमें फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की जानकारी दी गई थी। जिसकी रेटेड क्षमता 7750mAh बताई गई थी। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। जबकि ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 मिल सकता है। इसके अलावा इसमें GSM, WCDMA, 3G, 4G और 5G नेटवर्क सपोर्ट, Bluetooth, NFC, WiFi 5G और GPS (L1) जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

बताते चलें कि लगातार सामने आ रही सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स से लगता है कि जल्द ही Tecno Pova 8 5G सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान हो सकता है। यह लाइनअप अपनी बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई RAM वेरिएंट्स की वजह से बढ़िया विकल्प बन सकता है। 91मोबाइल्स पर इनके आगे के अपडेट के लिए बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here