13 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा TECNO POVA Curve 2 5G, नए टीजर में हुआ कंफर्म

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/tecno-pova-curve-2-5g-india-launch-date-13-february.jpg

TECNO पिछले कुछ दिनों से अपने POVA Curve 2 को टीज कर रहा है। इसी बीच नए टीजर में Tecno POVA Curve 2 5G की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 13 फरवरी को पेश करने वाली है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए POVA Curve का सक्सेसर बनकर आ रहा है। इसे खास तौर पर बड़ी बैटरी, बेहतर कनेक्टिविटी और स्लिम डिजाइन के साथ लाया जाएगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

TECNO के अनुसार, POVA Curve 2 5G उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो लंबा बैटरी बैकअप चाहते हैं, लेकिन भारी और मोटा फोन पसंद नहीं करते हैं। डिजाइन की बात करें तो TECNO POVA Curve 2 में कंपनी पहले से अलग लुक देने वाला है।

TECNO POVA Curve 2 5G फोन का लुक स्पेसक्राफ्ट इंजीनियरिंग से इंस्पायर्ड बताया जा रहा है, जो इसे मौजूदा स्मार्टफोंस से अलग पहचान दे सकता है। इसके रियर में ट्रायंगल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसे स्पेसक्राफ्ट थ्रस्टर्स से प्रेरित बताया गया है। इसके साथ ही फोन को अल्ट्रा-स्लिम बॉडी के साथ तैयार किया गया है। जिससे बड़ी बैटरी के बावजूद इसका वजन और मोटाई ज्यादा नहीं लगेगी। इसके साथ ही बेहतर ग्रिप और आरामदायक होल्ड के लिए इसमें डबल कर्व्ड एजेस दी गई हैं।

कंपनी ने अभी तक POVA Curve 2 5G के फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन प्री-लॉन्च जानकारियों में “मैसिव पावर” और लंबी एंड्योरेंस पर खास जोर दिया गया है। TECNO का दावा है कि यह फोन हैवी यूज को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, स्मार्टफोन में इंटेलिजेंट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए जाएंगे। जिससे कमजोर नेटवर्क कंडीशन्स में भी स्टेबल कनेक्शन मिल सकता है।

लीक्स और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स की बात करें तो TECNO POVA Curve 2 कुछ दिन पूर्व Google Play Console पर स्पॉट हुआ था। जहां इसे MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया था। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.5GHz तक बताई गई है। इस लिस्टिंग में फोन 12GB RAM और Android 16 OS के साथ सामने आया था। जिससे साफ है कि कंपनी सॉफ्टवेयर के मामले में भी अपग्रेड देगी।

बैटरी को लेकर भी इस स्मार्टफोन से बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। TECNO POVA Curve 2 को TUV सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया था। जहां इसकी रेटेड बैटरी कैपेसिटी 7750mAh बताई गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि मार्केट में इसे 8,000mAh तक की बैटरी के साथ उतारा जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह TECNO का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन सकता है।

Tecno Pova Curve 2

रिपोर्ट्स के मानें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं, फ्रंट में TECNO POVA Curve 2 5G को कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट दे सकता है।

आगामी TECNO POVA Curve 2 उन ग्राहकों के लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, बढ़िया परफॉरमेंस, स्टेबल कनेक्टिविटी और यूनिक डिजाइन चाहते हैं। हम आपको लॉन्च पर यानी 13 फरवरी के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।