
Tecno ने अपने पावरफुल स्मार्टफोन Tecno Pova Curve 2 5G की कीमत में इजाफा कर दिया है। कंपनी की ओर से जारी नई जानकारी के अनुसार, इस फोन की प्राइस बदल दी जाएगी। जो आने वाले 2 अप्रैल 2026 से लागू होगी। जिसके बाद फोन के दोनों वैरियंट पहले से महंगे मिलेंगे। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
कीमत की बात करें तो Tecno Pova Curve 2 भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की लॉन्च कीमत 27,999 रुपये थी, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज 29,999 में आया था। वहीं, अब नई कीमतों के अनुसार, 8GB + 128GB वैरियंट 29,999 रुपये में मिलेगा। जबकि 8GB + 256GB मॉडल की कीमत बढ़कर 31,999 रुपये हो गई है। यानी दोनों पर 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Tecno Pova Curve 2 5G अपने सेगमेंट में प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आता है। फोन में 6.78-इंच की 1.5K (2644 × 1208 पिक्सल) 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 2304Hz PWM डिमिंग और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। साथ ही स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलता है। फोन की मोटाई सिर्फ 7.42mm है, जो इसे स्लिम और प्रीमियम लुक देता है।
परफॉरमेंस के लिए Tecno Pova Curve 2 5G में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और 2.0GHz से 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है।
कनेक्टिविटी के मामले में Tecno Pova Curve 2 में डेडिकेटेड G1 चिप दी गई है, जो 20 5G बैंड्स का सपोर्ट देती है। वहीं, SE1 Wi-Fi चिप और URSP इंटेलिजेंट नेटवर्क स्विचिंग फीचर बेहतर और स्टेबल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करते हैं। फोन ELLA AI 2.0 पर रन करता है, जो भारतीय भाषाओं में AI फीचर्स को सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए Tecno Pova Curve 2 में 50MP का प्राइमरी कैमरा (f/1.7 अपर्चर) और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी के मामले में Tecno Pova Curve 2 फोन बढ़िया अलग नजर आता है। क्योंकि इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है। साथ ही इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

Tecno Pova Curve 2 5G पहले से महंगा जरूर हो गया है, लेकिन इसके फीचर्स जैसे बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार परफॉरमेंस इसे अभी भी आकर्षक विकल्प बनाते हैं। हालांकि नई कीमत के साथ अब इसे खरीदने से पहले ग्राहकों को अन्य विकल्प भी देखने पड़ सकते हैं। यदि आप चाहें तो Motorola Edge 70, Motorola Edge 70 Fusion, Oppo K13 Turbo और Lava Agni 4 जैसे मॉडल्स भी देख सकते हैं। ऐसी ही और टेक जानकारी के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।













