
टेक्नो ने आज टेक मंच पर अपनी ‘स्पार्क 40‘ सीरीज को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से सीरीज के तहत तीन मोबाइल फोन Tecno Spark 40, Spark 40 Pro और Spark 40 Pro+ लॉन्च किए गए हैं। ये तीनों टेक्नो फोन अभी अफ्रीकी मार्केट में लाए गए हैं जो आने वाले दिनों में इंडिया में भी दस्तक दे सकती है। टेक्नो स्पार्क 40 की जानकारी यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है और टेक्नो स्पार्क 40 प्रो व 40 प्रो+ की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
टेक्नो स्पार्क 40 प्रो सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स
Tecno Spark 40 Pro+
डिस्प्ले : टेक्नो स्पार्क 40 प्रो+ 5जी फोन 6.78-इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। इस टेक्नो स्मार्टफोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया गया है।
परफॉर्मेंस : Tecno Spark 40 Pro+ एंडरॉयड 15 आधारित HiOS 15.1 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2GHz से लेकर 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस टेक्नो फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए टेक्नो स्पार्क 40 प्रो+ 5जी फोन 5,200एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 30वॉट वायरलेस चार्जिंग और 5वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।
Tecno Spark 40 Pro
डिस्प्ले : टेक्नो स्पार्क 40 प्रो 5जी फोन की स्क्रीन प्रो+ मॉडल जैसी ही है। इसमें भी 6.78-इंच की 1.5के डिस्प्ले दी गई है जो कर्व्ड एमोलेड पैनल पर बनी है और 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस टेक्नो मोबाइल में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी मिलती है।
परफॉर्मेंस : Tecno Spark 40 Pro 5G फोन एंडरॉयड 15 पर आया है और HiOS 15.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का ही 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना हीलियो जी100 अल्टीमेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने में सक्षम है।
कैमरा : इस फोन का कैमरा सेगमेंट भी प्रो प्लस मॉडल के जैसा ही है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर भी जहां एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन भी 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी : Tecno Spark 40 Pro 5G में भी भी पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,200एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इसे चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। इस फोन में यूजर्स को वायरलेस चार्जिंग नहीं मिलेगी।
टेक्नो स्पार्क 40 प्रो सीरीज की कीमत
Tecno Spark 40 Pro+ प्राइस
टेक्नो स्पार्क 40 प्रो+ को युगांडा में UGX 769,000 की शुरुआती कीमत पर लाया गया है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार 18 हजार रुपये के करीब है। विदेशी मार्केट में इस फोन को Nebula Black, Aurora White, Moon Titanium और Tundra Green कलर में खरीदा जा सकेगा।
Tecno Spark 40 Pro प्राइस
टेक्नो स्पार्क 40 प्रो 5जी फोन विदेशी बाजार में UGX 679,000 में लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 16 हजार रुपये है। युगांडा में इस नए टेक्नो मोबाइ को Ink Black, Moon Titanium, Lake Blue और Bamboo Green कलर में परचेज कर सकते हैं।











