Tecno Spark 40 Pro के प्रमुख फीचर्स लॉन्च से पहले आए सामने, फोन हुआ एफसीसी साइट पर लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/tecno-spark-40-pro-fcc-listing-specs.jpg
Highlights

टेक्नो अपनी आगामी Spark 40 सीरीज को जुलाई में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि आधिकारिक लॉन्च में कुछ समय बाकि है इससे पहले ही इस सीरीज का स्मार्टफोन Tecno Spark 40 Pro FCC और Carlcare सर्विस वेबसाइट्स पर देखा गया है। बता दें कि यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Spark 30 Pro का सक्सेसर बनकर आ सकता है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।

Tecno Spark 40 Pro FCC और Carlcare लिस्टिंग

Tecno Spark 40 Pro+ की डिटेल्स

Tecno Spark 40 सीरीज में कुल चार मोबाइल्स आने की उम्मीद है जिनमें Spark 40, Spark 40 Pro, Spark 40 Pro 5G और Spark 40 Pro+ शामिल हो सकते हैं। इनमें Spark 40 Pro+ खासतौर पर चर्चा में है क्योंकि कंपनी के अनुसार यह स्मार्टफोन MediaTek के लेटेस्ट Helio G200 चिपसेट से लैस होगा। यह पहला डिवाइस होगा जिसमें नया प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इस चिपसेट में TSMC की 6nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी दी जाएगी। जिससे 2x Cortex-A76 कोर (2.2GHz) और 6x Cortex-A55 कोर (2.0GHz) का ऑक्टा-कोर सेटअप मिलेगा।