
टेक्नो अपनी आगामी Spark 40 सीरीज को जुलाई 2025 में लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज के तहत कई मॉडल्स आने की उम्मीद है। इसी बीच इसके टॉप वैरियंट Tecno Spark 40 Pro+ को लॉन्च से पहले ही Geekbench डेटाबेस पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और परफॉर्मेंस स्कोर का खुलासा हुआ है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Tecno Spark 40 Pro+ की Geekbench लिस्टिंग
- Tecno Spark 40 Pro+ को मॉडल नंबर KM7 के साथ Geekbench पर स्पॉट किया गया है।
- फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 737 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2002 का स्कोर हासिल किया है, जो इसकी दमदार परफॉर्मेंस की ओर इशारा करता है।
- फोन में 8GB रैम दी गई है और यह Android 15 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
- प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Helio G200 SoC दिया जा सकता है। जिसे Mali-G57 MC2 GPU के साथ जोड़ा जा सकता है।
MediaTek Helio G200 डिटेल्स
Helio G200, मीडियाटेक का नया प्रोसेसर है जिसे 6nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है। इसमें दो Cortex-A76 CPU कोर दिए गए हैं जो 2.2GHz तक की स्पीड पर चलते हैं और छह Cortex-A55 कोर, जो 2GHz पर क्लॉक होते हैं। इसके अलावा इसमें 1.1GHz पर क्लॉक किया गया Mali-G57 GPU है, जो ग्राफिक्स परफॉर्मेंस में 10% तक का सुधार देता है।
Tecno Spark 40 Pro+ Carlcare लिस्टिंग
फोन को Carlcare सर्विस वेबसाइट पर भी देखा गया है, जहां इसकी रैम और स्टोरेज की जानकारी सामने आई है। इसके अनुसार, Spark 40 Pro+ में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा। हालांकि, यह इसके इसमें अन्य स्टोरेज वैरियंट भी उपलब्ध हो सकते हैं।
Tecno Spark 40 Pro डिटेल्स
Tecno की Spark 40 सीरीज के अन्य मॉडल्स की बात करें तो हाल ही में Spark 40 Pro (KM6) को FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। यहां यह सामने आया है कि Spark 40 Pro में 8GB RAM, 256GB तक की स्टोरेज और 5160mAh बैटरी होगी।
Tecno Spark 40 सीरीज लॉन्च और उपलब्धता (संभावित)
Tecno Spark 40 सीरीज को जुलाई 2025 में भारत और अन्य बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी ब्रांड की ओर से लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ मॉडल्स के सर्टफिकेशन साइट पर आने से जल्द ही ऐलान हो सकता है।











