
टेक्नो इन दिनों अपनी स्पार्क 40 सीरीज पर काम कर रहा है। दरअसल इस श्रृंख्ला में आने वाले Tecno Spark 40 स्मार्टफोन की डिटेल्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पारस गुगलाली ने शेयर की हैं। उम्मीद है कि यह डिवाइस 5200mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और 8GB रैम के साथ 256 GB स्टोरेज में आ सकता है। आइए, आगे आपको पूरी लीक जानकारी विस्तार से बताते हैं।
Tecno Spark 40 स्पेसिफिकेशंस (लीक)
सोशल मीडियो साइट एक्स पर सामने आए पोस्ट के अनुसार Tecno Spark 40 डिवाइस के स्पेसिफिकेशन कुछ प्रकार हो सकते हैं:
- डिस्प्ले: Tecno Spark 40 फोन के डिस्प्ले साइज के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन बताया गया है कि इस सस्ते आगामी डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान किया जा सकता है।
- चिपसेट: Tecno Spark 40 फोन को चलाने के लिए डिवाइस के प्रोसेसर के बारे में बताया गया है कि यह Helio G81 हो सकता है जिससे ग्राहकों को एंट्री लेवल एक्सपीरियंस मिल जाएगा।
- बैटरी और चार्जिंग: बैटरी के मामले में डिवाइस में 5200 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है।
- स्टोरेज और रैम: लीक के अनुसार स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 8जीबी रैम और 128जीबी तथा 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
- अन्य: अन्य फीचर्स के मामले से डिवाइस में IP64 रेटिंग प्रदान की जा सकती है जिससे धूल और पानी से सुरक्षा हो पाएगी। इसके साथ ही फ्री कॉल फीचर भी जोड़ा जा सकता है।
Tecno Spark 40
– 120hz Display
– Helio G81
– 5200 mAh / 45W
– IP64
– free call (Like pova curve/ Pova 7 series (
– 8GB / 128G /256GB #Tecno pic.twitter.com/UuwPUdnL2s— Paras Guglani (@passionategeekz) June 20, 2025
Tecno Spark 40 कीमत (संभावित)
लेटेस्ट लीक में टिपस्टर पारस गुगलानी ने Tecno Spark 40 की कीमत तो शेयर नहीं की है लेकिन ऊपर बताए गए फीचर्स को देखकर लगता है कि ब्रांड द्वारा यह डिवाइस 10 हजार रुपये से कम में आ सकता है। संभावना यह भी है कि ब्रांड द्वारा जल्द ही आधिकारिक टीजर और लॉन्च डेट सामने आ सकती है।
Tecno Spark 40 लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)
Tecno Spark 40 मोबाइल के लॉन्च टाइमलाइन को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जिस प्रकार से फ़ोन की लिस्टिंग्स और लीक सामने आए हैं। लग रहा है कि यह इस महीने के आखिर में या फिर जुलाई के पहले हफ्ते में लॉन्च हो सकता हैं।









