Tecno Spark Slim स्मार्टफोन में कैसे मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशंस, लॉन्च से पहले जानें यहां

Join Us icon

Tecno अपने नए स्मार्टफोन Spark Slim को जल्द बाजार में ला सकता है। यह डिवाइस Google Play Console डेटाबेस पर लिस्ट हो गया है। इससे पहले यह अन्य सर्टिफिकेशन पर भी स्पॉट हो चुका है। लेटेस्ट लिस्टिंग में इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के साथ-साथ डिस्प्ले इमेज भी सामने आई है। उम्मीद की जा सकती है कि आगामी Tecno Spark Slim सस्ते प्राइस में प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकता है। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

आप नीचे दी गई इमेज स्लाइड में देख सकते हैं कि Tecno Spark Slim स्मार्टफोन को Google Play Console पर मॉडल नंबर KM7k के साथ स्पॉट किया है। यह डिवाइस 8GB RAM वैरियंट में लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में 2.20GHz क्लॉक्ड MediaTek MT6789 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ARM Mali G57 GPU का जिक्र नजर आया है। यह डिवाइस Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होने की बात सामने आई है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 1080 × 2400 पिक्सल FHD+ रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन के साथ 420 DPI स्क्रीन डेंसिटी मिल सकती है। साथ ही इसके प्रोसेसर डिटेल्स से संकेत मिलता है कि यह फोन MediaTek Helio G100 या Helio G200 प्रोसेसर के साथ बाजार में आ सकता है।

Google Play Console लिस्टिंग में सामने आई फ्रंट डिस्प्ले इमेज से पता चलता है कि Tecno Spark Slim में डुअल-साइड कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है। जो इसे प्रीमियम लुक प्रदान कर सकता है। स्क्रीन के बीच में सेंट्रली-प्लेस्ड पंच-होल सेल्फी कैमरा देखा जा सकता है। जबकि बेहद पतले बेजल्स लग रहे हैं। फोन के राइट साइड पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिख रहे हैं। डिजाइन के मामले में यह डिवाइस MWC 2025 में दिखाए गए कॉन्सेप्ट मॉडल से काफी मिलता-जुलता है।

Tecno Spark Slim में MediaTek Helio G100 या G200 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। यह डिवाइस Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित हो सकता है। इसमें 8GB RAM दी जा सकती है। इसके डिस्प्ले में डुअल-कर्व्ड डिजाइन और पंच-होल कैमरा मिल सकता है।

FCC सर्टिफिकेशन के अनुसार Tecno Spark Slim में ग्राहकों को 5060mAh बैटरी दी जा सकती है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हो सकता है। यह फोन 4G/3G/2G नेटवर्क, 2.4G + 5G डुअल-बैंड WiFi, Bluetooth, NFC, और GPS जैसे फीचर्स के साथ आने की उम्मीद है।

ब्रांड की ओर से अब तक Tecno Spark Slim को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कई सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स के आधार पर माना जा रहा है कि Spark Slim का लॉन्च आने वाले कुछ हफ्तों में हो सकता है।

Tecno Spark Slim फोन कम रेंज में पेश हो सकता है। हमारा अनुमान है कि इसकी कीमत 15,000 से 18,000 रुपये के बीच हो सकती है। बताया जा रहा है कि Tecno जल्द ही इसके बारे में और जानकारी शेयर कर सकता है।

अगर आप Helio G-सीरीज चिपसेट और कर्व्ड डिस्प्ले वाला सस्ते फोन ढूंढ रहे हैं, तो Tecno Spark Slim का इंतजार करना समझदारी हो सकती है। यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए आ सकता है। जो कम बजट में अच्छा परफॉरमेंस, प्रीमियम डिजाइन, दमदार बैटरी और डिस्प्ले पसंद करते हैं।

अगर आपका बजट 15,000 रुपये के आसपास है, तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। वहीं, अगर इसकी कीमत 18,000 रुपये से कम रहती है, तो यह निश्चित ही एक आकर्षक ऑप्शन बन सकता है।

Tecno Spark Go 2 launched in India price specifications

बता दें कि टेक्नो ने भारतीय बाजार में बीते जून के महीने में ही स्पार्क सीरीज के तहत एंट्री लेवल स्मार्टफोन Tecno Spark Go 2 लॉन्च किया है। यह 4GB रैम+64GB स्टोरेज के साथ मात्र 6,999 रुपये में आता है। इसके स्पेसिफिकेशंस आगे दिए गए हैं:

Tecno Spark Go 2 में 6.67 इंच का HD+ 120Hz पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। यह सस्ते प्राइस में एप्पल के लेटेस्ट iphone 16 की तरह लुक देता है। फोन Unisoc T7250 Octa-Core प्रोसेसर वाला है, जिसमें 1.8 GHz का प्राइमरी और 1.6 GHz का सेकेंडरी क्लॉक स्पीड है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 MP1 GPU मौजूद है। यह Android 15 पर चलता है। इसमें 4GB RAM और 64GB की इंटरनल स्टोरेज है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए डेडिकेटेड माइक्रो SD स्लॉट है।

Tecno Spark Go 2 फोन में 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है, जो AI Portrait, Super Night Mode, Panorama, Timelapse, Vlog Mode जैसी कई फीचर्स प्रदान करता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह कैमरा 2K रिजॉल्यूशन पर 30fps तक सपोर्ट है। वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी है। फोन के बॉक्स में 10W का चार्जर मिलता है। स्मार्टफोन में Dual SIM स्लॉट, 4G VoLTE, 4G LTE, 3G और 2G नेटवर्क, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, Bluetooth और पानी और धूल से बचाव के लिए IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स हैं।



Best Competitors

POCO C71 Rs. 8,999
75%
iQOO Z10 Lite Rs. 12,998
77%
Lava Storm Play Rs. 11,699
77%
See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here