Linux OS के साथ Thomson QLED TV हुए लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/thomson-qled-tvs-linux-os-launched-india-prices-specifications.jpg
Highlights

Thomson ने भारत में नए QLED Linux (Coolita 3.0) OS TV और एयर कूलर की एक नई रेंज लॉन्च की है। ब्रांड के टीवी लाइनअप में दुनिया का पहला 24-इंच स्मार्ट टीवी भी शामिल है। कंपनी के अनुसार, नए टीवी में स्लीक डिजाइन, VA डिस्प्ले पैनल, और 36W तक का साउंड आउटपुट दिया गया है। इसके अलावा, ये टीवी पॉपुलर OTT ऐप्स और मल्टीपल कनेक्टिविटी पोर्ट्स को भी सपोर्ट करते हैं। आइए, आगे इनकी पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Thomson QLED TVs भारत में कीमत

टीवी मॉडल कीमत
24-inch 6,799 रुपये
32-inch 8,999 रुपये
40-inch 12,999 रुपये

Thomson QLED TVs फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस

Thomson एयर कूलर की बात करें तो ये 40, 55, 60, 75 और 95 लीटर क्षमता वाले मॉडल में उपलब्ध हैं और इन्हें पर्सनल और डेजर्ट कैटेगरी में रखा गया है। इसके अलावा, 60-लीटर क्षमता वाले पर्सनल स्मार्ट एयर कूलर भी हैं, जो रिमोट कंट्रोल टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इसकी मदद से आप फैन स्पीड और स्विंग सेटिंग्स को किसी भी कोने से एडजस्ट कर सकते हैं। साथ ही, इसमें टाइमर सेट करने का ऑप्शन भी है, जिससे यह अपने आप शट-ऑफ हो सकता है।