
फ्रांस के कंज्यूमर ब्रांड THOMSON ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक साथ 4 नए स्मार्टटीवी लॉन्च किए थे। इस स्मार्ट टेलीविज़न में कंपनी ने एक 65-इंच वाला मॉडल भी पेश किया था जो इंडिया का पहला 65-इंच डिसप्ले वाला 4के टीवी है। कम कीमत पर शानदार स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स से लैस टेलीविज़न लाने वाले इस ब्रांड ने अपने फैन्स को तोहफा देते हुए THOMSON TV DAYS की शुरूआत की है।
Thomson TV Days बेहद ही खास सेल है जिसमें ब्रांड द्वारा एक साथ 12 टेलीविज़न मॉडल्स को भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है। THOMSON TV DAYS दो दिवसीय सेल है जो आज यानि 10 जुलाई को शुरू हो चुकी है और कल यानि 11 जुलाई की मध्यरात्रि तक जारी रहेगी। यह सेल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की गई है। इन दो दिनों के दौरान Thomson के 12 हिट टेलीविज़न मॉडल्स को कम कीमत पर खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है।
इन मॉडल्स पर है डिस्काउंट
इस खास सेल के दौरान Thomson के 24-इंच वाले बेसिक मॉडल को सिर्फ 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 32-इंच बेसिक मॉडल वाला थॉमसन स्मार्टटीवी सिर्फ 8,899 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
इसी तरह Thomson स्मार्ट सीरीज़ वाले 32-इंच मॉडल को Thomson TV Days सेल के दौरान 10,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा तथा इसी सीरीज़ के 40-इंच वाले टेलीविज़न को 17,499 रुपये में फ्लिपकार्ट से लिया जा सकेगा।
4K स्मार्टटीवी की बात करें तो Thomson TV Days के दौरान 40-इंच वाले मॉडल को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं इसी सीरीज़ का 43-इंच डिसप्ले वाला स्मार्टटीवी 23,999 रुपये और 50-इंच डिसप्ले वाला थॉमसन स्मार्ट टीवी 28,999 रुपये में मिलेगा। सेल के दौरान सीरीज़ के 55-इंच वाले मॉडल को 33,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Thomson 4K Android सीरीज़ की बात करें तो सेल में टीवी के 43-इंच वाले मॉडल को 28,999 रुपये तथा 50-इंच वाले मॉडल को 33,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह Thomson TV Days सेल के दौरान सीरीज़ के 55-इंच मॉडल को कंपनी 37,999 रुपये और 65-इंच मॉडल को 59,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रही है।



















