Tiktok बनाने के चक्कर में चलती ट्रेन से फिसला युवक, यहां देखें वीडियो

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/04/tiktok01.jpg

TikTok ऐप काफी लोगों को पसंद है तो अनेक लोगों को यह नापसंद भी है। TikTok का नाम शुरू से ही विवादों में रहा है और इस पर डाटा प्राइवेसी तथा न्यूडिटी फैलाने जैसे संगीन आरोप भी लग चुके हैं। लेकिन तमाम विवादों के बावजूद ​TikTok की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। वहीं, इस ऐप की वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। दरअसल, इस ऐप पर सबसे अलग वीडियो बनाने के चक्कर में यूजर्स कई बार हद पार कर जाते हैं, जिससे वह अपनी जान खो बैठते हैं।

दरअसल, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक टिकटॉक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक युवक तेज रफ्तार से चल रही ट्रेन के गेट पर स्टंट करते वक्त गिर जाता है और उसका सिर पटरी पर आने से बच जाता है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए पीयूष गोयल ने लिखा कि चलती ट्रेन में स्टंट दिखाना बहादुरी नही, मूर्खता की निशानी है। आपका जीवन अमूल्य है, इसे खतरे में ना डालें। नियमों का पालन करें, और सुरक्षित यात्रा का आनंद लें।’

पीयूष गोयल द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो 7 सेकंड का है। इस वीडियो को काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी किया जा रहा है। अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। रेल मंत्री द्वारा शेयर की गई इस वीडियो के बाद हो सकता है कि टिकटॉक वीडियो के चक्कर में दोबारा ऐसे जानलेवा स्टंट करने से यूजर्स बचेंगे।

हाल ही में एक खबर सामने आई थी, जिसके अनुसार साल 2019 में यह ऐप दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया मोबाइल ऐप्लिकेशन बन गया है। Sensor Tower की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल Whatsapp के बाद दुनियाभर में सबसे ज्यादा टिक-टॉक को डाउनलोड किया गया है। टिक-टॉक ऐप ने फेसबुक जैसे ऐप को पछाड़ते हुए दूसरा नंबर हासिल किया है। इसके अलावा फेसबुक और मेसेंजर ऐप को क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर रहे हैं।