Honor X20 Max का लॉन्च पहुंचा नजदीक, 7.2 इंच डिसप्ले और Dimensity 1100 SoC के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

Honor ने पहले ही टेक मार्केट में Honor X20 और Honor X20 SE की घोषणा कर दी है। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि कंपनी अपनी X20 लाइनअप के अंदर एक और नया फोन शामिल करने की तैयारी में है, जिसे Honor X20 Max के नाम से लाया जाएगा। पिछले महीने, एक रिपोर्ट ने सुझाव दिया था कि हॉनर एक्स 20 मैक्स बन रहा है और अब हाल ही की लीक्स रिपोर्ट में सामने आया है कि स्मार्टफोन लॉन्च के बाद अगले महीने 11 नवंबर को बिक्री पेश किया जाएगा। इसका मतलब है कि फोन इस महीने के अंत में आधिकारिक रूप से पेश किया जा सकता है। वहीं, वीबो की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉच जीएस3 स्मार्टफोन के साथ बिक्री के लिए भी उपलब्ध हो सकता है।

Honor X20 Max specifications

हॉनर एक्स20 मैक्स में 7.2 इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले हो सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ तक होगा। इसके अलावा डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंशन 1100 चिपसेट के साथ आ सकता है जो एक ऑक्टा-कोर चिप से लैस होगा। साथ ही फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 6GB RAM + 128GB इंटरनल स्टोरेज शामिल होगा। साथ ही फोन को 8GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज में भी लाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Jio का दावा: भारत में सबसे पहले लॉन्च करेगा 5G सर्विस, क्या Airtel छूटेगी पीछे

Honor X20 5G
Honor X20 5G

स्मार्टफोन में पीछे की तरफ 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होना चाहिए। अन्य दो सेंसर 2MP गहराई और 2MP मैक्रो सेंसर हो सकते हैं। माना जाता है कि डिवाइस में 6000mAh की बैटरी होनी चाहिए, जिसमें किसी तरह का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी हो सकता है।

Honor X20 की स्पेसिफिकेशन्स

Honor X20 स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.67-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन 1,080×2,376 पिक्सल है। फोन में पिल शेप का कटआउट दिया गया है। Honor X20 स्मार्टफोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 900 SoC चिपसेट के साथ Mali G68 GPU और 8GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। ऑनर का यह फोन Android 11 पर आधारित Magic UI 4.2 कस्टमन यूआई पर रन करता है। इस फोन में 4,300mAh की बैटरी दी है जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Nokia G300 5G स्मार्टफोन का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Honor X20 5G स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जसिके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो शूटर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth v5.1, GPS/A-GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here