आज लॉन्च हो सकता है जियो का 500 रुपये वाला 4जी फोन, जानें कैसे देखें मुकेश अंबानी का भाषण लाइव

Join Us icon

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम मीटिंग होने वाली है। ऐसे में आशा है कि कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी आज कई बडी घोषनाएं कर सकते हैं​ जिनमें ​जियो का बहुचर्चित 500 रुपये वाला 4जी फीचर फोन भी हो सकता है। पिछले कई माह से इस फोन के बारे में चर्चाएं आ रही हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित इस मीटिंग पर भारत स​हित विश्व भर कर नजरें टिकी हैं। वहीं आम उपभोक्ता भी काफी उत्सुक है और आज की घोषणाएं देखना चाहता। हालांकि अच्छी बात यह कही जा सकती है कि कंपनी ने इसका इंतजाम किया है और आज इस मीटिंग को लाइव देख सकते हैं।

मुकेश अंबानी के भाषण को आप यूट्यूब और फेसबुक से लाइव देख सकते हैं। यूट्यूब से लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करे। यदि आप फेसबुक पर लाइव देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करके देख सकते हैं।

जहां तक जियो 4जी फीचर फोन की बात है तो खबर के अनुसार इसे कंपनी लाइफ ब्रांड के तहत ही लॉन्च करगी। पहले जानकारी थी कि कंपनी इसे 1,000 रुपये में लॉन्च करने वाली है जबकि बाद में खबर आई है कि इसे 500 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अब तक बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है।

वहीं जियो के 4जी फोन के साथ ही कंपनी कुछ नए प्लान को भी लॉन्च कर सकती है। 26 जुलाई को जियो धन धना धन आॅफर खत्म हो रहा है। हालांकि इससे पहले ही कंपनी ने 9 नए प्लान को लॉन्च कर दिया है लेकिन इसमें न्यूनतम प्लान 149 रुपये का है। परंतु सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल की मीटिंग में मुकेश अंबानी 100 रुपये तक का कोई प्लान लॉन्च कर सकते हैं।

इसके अलावा कंपनी अपने सुपरफास्ट ब्रॉडबैंड सर्विस जियोफाइबर को भी अधिकारिक रूप से लॉन्च कर सकती है। अब तक यह सर्विस ट्रायल पर चला रही थी लेकिन मुकेश अंबानी इसका पूरी योजना के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

फेसबुक पर लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/watch?v=CJAzdtexQhk

यूट्यूब पर लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें: https://www.facebook.com/Jio/