Airtel ने कुछ प्लान किए महंगे तो कुछ किए बंद, यहां जानें Postpaid Plans में हुए बदलाव के बारे में सबकुछ

Join Us icon

भारत की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती Airtel ने गुरुवार को भारत में अपने ग्राहकों के लिए पोस्टपेड प्लान्स में बड़ा बदलव किया हैं। कंपनी की ओर से कुछ पोस्टपेड प्लान की कीमत के साथ ही मिलने वाले बेनिफिट्स में फेरबदल किया गया है। कंपनी ने कुछ प्लान्स को बंद कर दिया है तो वहीं कुछ को महंगा कर दिया है। हालांकि, कीमत बढ़ाने के साथ ही कंपनी ने मिलने वाले डाटा को भी बढ़ा दिया है। आइए आगे आपको बताते हैं एयरटेल के बंद हुए प्लान्स और महंगे हुए प्लान्स के बारे में सबकुछ।

Bharti Airtel ने महंगे किए Corporate Plans

एयरटेल ने कॉर्पोरेट यूजर्स के लिए अपने पोस्टपेड प्लान जैसे 199 रुपए और 249 रुपए से अंदर आने वाले प्लान बंद कर दिए हैं। अब कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए एंट्री लेवल प्लान 299 रुपए से शुरू होगा। सभी मौजूदा ग्राहकों को अब अगले बिलिंग साइकिल से 299 रुपये में शिफ्ट कर दिया जाएगा। आइए आगे आपको बताते हैं कि कंपनी ने प्लान की कीमत बढ़ाने के साथ ही क्या बेनिफिट्स बढ़ाए हैं। इसे भी पढ़ें: 5G की रफ्तार बढ़ाने के लिए Airtel को मिला Intel का साथ, जल्द मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट

airtel

  • Airtel का 299 रुपए वाला प्लान: इस प्लान के साथ यूजर्स को 30GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स, एयरटेल कॉल मैनेजर सहित बिजनेस टूल, Wynk Music ऐप, Airtel Xstream ऐप सहित अन्य एयरटेल थैंक्स का लाभ मिलेगा।
  • Airtel का 349 रुपए वाला प्लान: इस प्लान की बात करें तो इसमें 40जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स और विंक म्यूजिक ऐप, एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप सहित ही एयरटेल थैंक्स का लाभ मिलता है।
  • Airtel का 399 रुपए वाला प्लान: इस प्लान में 60 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, बिजनेस टूल जैसे ट्रेसमेट, गूगल वर्कप्लेस और एयरटेल कॉल मैनेजर, इसके अलावा एयरटेल थैंक्स ऐप द्वारा प्रदान किए जाने वाले कई लाभ हैं।
  • Airtel का 499 रुपए वाला प्लान: अगर बात करें इस प्लान की तो इसमें 100 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉल बिजनेस टूल जैसे ट्रेसमेट, गूगल वर्कप्लेस और एयरटेल थैंक्स ऐप के लाभ मिलेंगे।
  • Airtel का 1599 रुपए वाला प्लान: इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉल बिजनेस टूल जैसे ट्रेसमेट, 500 जीबी डाटा, गूगल वर्कप्लेस और दूसरे प्लान की तरह ही एटेल थैंक्स ऐप के लाभ मिलेंगे।

Airtel ने बंद किए ये प्लान

एयरटेल ने नए ग्राहकों के लिए 749 रुपए वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान कंपनी की ओर से बंद कर दिया है और इसकी जगह कंपनी ने 999 वाला प्लान पेश किया है जो केवल फैमिली पोस्टपेड प्लान है, जिसमें डेटा बेनिफिट्स हैं। भारती एयरटेल के 749 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में दो मुफ्त एड-ऑन कनेक्शन मिलता था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here