एप्पल आईओएस के 9 ऐसे फीचर्स जिन्हें एंडरॉयड ने किया कॉपी

Join Us icon

मोबाइल जगत में अक्सर आपने देखा होगा कि एक कंपनी दूसरी कपनी पर तकनीक चोरी करने का अरोप लगा रही है। कभी एप्पल सैमसंग पर तो कभी सैमसंग एप्पल पर, कभी गूगल माइक्रोसॉफ्ट पर तो कभी माइक्रोसॉफ्ट गूगल पर। हालांकि इन आरोपों के बावजूद ये कंपनियां अक्सर आपको एक ही मंच पर दिखाई देंगी और अपनी तकनीक एक दूसरे से शेयर करती नजर आएंगी। यही वजह है कि यदि कोई फीचर किसी कंपनी ने पहले लॉन्च किया है तो बाद में दूसरे फोन में भी आपको ऐसे ही फीचर मिलेंगे। हालांकि कभी इन तकनीको को शेयर किया जाता है तो कभी देख कर खुद से विकास किया जाता है जिसे कॉपी करना कहा जा सकता है। आज हम ऐसे ही 9 फीचर्स की जानकारी दी है जो पहले तो एप्पल में आया और बाद में गूगल ने एंडरॉयड के लिए उसे कॉपी कर लिया।

1. स्मार्टलॉक
एंडरॉयड स्मार्टफोन में आपने स्मार्टलॉक फीचर का उपयोग किया होगा। इसके माध्यम से आप ट्रस्टेड प्लेस और ट्रेस्टेड डिवाइस को सेट कर सकते हैं। ट्रस्टेड प्लेस में जाते ही आपका फोन खुद से अनलॉक हो जाएगा। यह फीचर पहले एप्पल ने आईफोन में पेश किया था जिसे बाद में एंडरॉयड ने अपने फोन में उपयोग किया।

जानें क्या है मोबाइल बैटरी कैलिब्रेशन और क्यों है जरूरी


2. फोल्डर क्रियेशन

एंडरॉयड फोन में जब ढ़ेर सारे ऐप हो जाते हैं तो आप उसे फोल्डर में बांट देते हैं। यह आॅप्शन बहुत अच्छा है। एक ऐप को दूसरे ऐप पर रखते ही फोल्डर बन जाता है। गूगल के एंडरॉयड फोन से पहले ये फीचर आईओएस में उपलब्ध थे।

3. 3डी टच
एप्पल ने आईफोन एस और 6एस प्लस के साथ 3डी टच की शुरुआत की थी और उस वक्त तक एंडरॉयड में यह फीचर नहीं था। परंतु बाद में एंडरॉयड ने कॉपी कर ली और अब एंडरॉयड फोन में यह सेंस टच के नाम से आता है। पिक्सल और नोट 8 सहित कई फोन में इस फीचर को अब देखा जा सकता है।

क्या आप जानते हैं एंडरॉयड फोन में क्या है डेवलपर्स मोड और क्यों जरूरी है इसे आॅन करना

4. फोटो बैकअप
गूगल ने अब एंडरॉयड फोन में गैलरी बैकअप का आॅप्शन दिया है जबकि आईफोन में आईक्लाउड पर सिंक आॅप्शन बहुत पहले से उपलब्ध हैं।

5. गूगल नाउ
गूगल वाइस असिस्टेंट फीचर का उपयोग आपने बहुत किया होगा लेकिन शायद आपको मालूम नहीं कि वाइस अ​सिस्टेंट की शुरुआत एप्पल ने सीरी से की थी।

6 ऐप परमीशन
गूगल ने नुगट के साथ ऐप परमीशन की शुरुआत की है। जहां आप ऐप के हिसाब से कॉन्टेक्ट, मैसेज और फोटो देखने की परमीशन दे सकते हैं।

7. स्प्लिट स्क्रीन
आईओएस 9 में सबसे पहले एप्पल ने स्प्लिट स्क्रीन फीचर को पेश किया था और इस फीचर की काफी चर्चा हुई थी। बाद में गूगल ने एंडरॉयड एन से इस फीचर की शुरुआत की।

8. पिक्चर इन पिक्चर
एप्पल ने सबसे पहले पिक्चर इन पिक्चर फीचर शुरू की थी। जहां आप वीडियो देखने हुए कोई काम कर सकते हैं। यह फीचर अब एंडरॉयड में भी उपलब्ध है। गूगल ने नुगट से इस फीचर की शुरुआत की थी आप वीडियो देखते हुए कोई ऐप चला सकते हैं। यहां तक की वीडियो कॉल भी कर सकते हैं।

9. नोटिफिकेशन रिप्लाई
एंडरॉयड में फोन में अब आप किसी मैसेज या व्हाट्सऐप का रिप्लाई नोटिफिकेशन से ही कर सकते हैं लेकिन इस फीचर की शुरुआत आईओएस 8 से की गई थी।