अप्रैल में ये 9 दमदार फोन भारत में देंगे दस्तक

पिछले कुछ माह में सैमसंग गैलेक्सी एस10, शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो, वीवो वी15 प्रो और ओपो एफ11 प्रो जैसे मोबाइल फोन भारत में लॉन्च हुए। पंरतु आपको बता दूं कि सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ है। बल्कि इस माह तो फोन की बहार है। भारतीय बाजार में कई बड़े फोन दस्तक देने वालें हैं जिनमें भरोसेमंद नोकिया से लेकर, परफेक्ट सैमसंग और पॉप्युलैरिटी किंग शाओमी तक शामिल हैं। इसके अलावा आप कुछ ऐसे फोन के भी नाम सुनेंगे जो नए हैं। आगे हमने इस माह लॉन्च होने वाले ऐसे ही 7 दमदार फोन की जानकारी दी है।
1. नोकिया 9 प्योरव्यू
फरवरी में हुए मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के दौरान एचएमडी ग्लोबल ने पांच कैमरे वाले फोन नोकिया 9 प्योर व्यू से पर्दा उठाया था। उसी वक्त कंपनी ने जानकारी दी थी कि यह फोन भारत में भी लॉन्च होगा। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इसी माह अप्रैल में कंपनी इससे पर्दा उठा सकती है। यह विश्व का पहला फोन है जिसमें रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 12-मेगापिक्सल के पांच कैमरे हैं । इनमें दो कैमरा सेंसर आरजीबी है तथा अन्य तीन मोनोक्रोम सेंसर है। वहीं सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नोकिया 9 प्योरव्यू को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले बेजल लेस डिजाईन पर पेश किया गया है। यह फोन 5.99-इंच की क्यूएचडी+ 2के पीओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन में 6जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 पर रन करता है।
2. आईक्यू
पिछले माह वीवो ने चीन में अपना सब ब्रांड आईक्यू पेश किया है। अब कंपनी इसे भारत में भी लाने का प्लान बना रही है। इस बारे में 91मेबाइल्स पहले ही जानकारी दे चुका है। हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार अप्रैल में ही यह फोन भारत आ सकता है। आईक्यू वीवो का गेमिंग फोन है जिसे दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च किया गया है।
इस फोन में 6.41-इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिसप्ले है। कंपनी ने इसे 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले वाटर ड्रॉप नॉच के साथ पेश किया है। यह फोन क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर काम करता है। कंपनी ने इसे 6जीबी, 10जीबी और 12जीबी रैम के साथ पेश किया है। इस फोन में 13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2 का मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
3. रियलमी 3 प्रो
फरवरी में रियलमी 3 मॉडल को भारत में पेश किया गया था। उसी वक्त कंपनी ने इसके अपग्रेड संस्करण को पेश करने की बात कही थी। वहीं कुछ दिन पहले यह फोन भारत में बीएसआई की साइट पर लिस्ट हुआ है। हालांकि फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन कुछ लीक में इस बात का दावा किया गया है कि इसमें 48-मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर पेश कर सकती है। इसके साथ ही ट्रिपल कैमरा और 6जीबी की रैम मैमोरी हो सकती है।
4. शाओमी रेडमी 7
पिछले साल शाओमी ने रेडमी 6 को भारत में पेश किया था। वहीं अब रेडमी 7 आने वाला है। हाल में कंपनी ने इसे चीन में लॉन्च कर दिया है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.26-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 1.8गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। चीन में कंपनी ने इसे तीन वेरियंट में पेश किया है और आशा है कि भारत में भी तीनों वेरियंट लॉन्च होंगे। यह फोन 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी की रैम में उपलब्ध है। इसके साथ ही 16जीबी, 32जीबी और 64जीबी की स्टोरेज है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
5. हुआवई पी30
इस फोन को कंपनी ने हाल में फ्रांस की राजधानी पेरिस में लॉन्च किया है। अब जल्द ही भारत में भी आने वाला है। हुआवई पी30 में 6.1-इंच का फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले दिया गया है। कंपनी ने इसे 6जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। यह फोन हुआवई के किरीन 980 एसओसी दिया है जो 7एनएम चिपसेट पर कार्य करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में फोन में 40 मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर सेंसर है। वहीं फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
6. वीवो वाई5
इस माह वीवो मध्य रेंज में दो फोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी वाई5 और वाई3 को पेश कर सकती है। 91मोबाइल्स मो मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार वाई3 को कंपनी 10,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये के बीच लॉन्च करने वाली है जबकि वाई5 थोड़ा महंगा होगा। वीवो वाई5 की कीमत 15,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के बीच होगी। जहां तक स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन हमें जो खबर मिली है उसके अनुसार वाई3 मीडियाटेक चिपसेट पर उपलब्ध हो सकता है जबकि वाई5 को कंपनी स्नैपड्रैगन चिपसेट पर पेश करने वाली है।
7. हुआवई पी30 प्रो
पी30 प्रो की तो इसमें 6.47-इंच का ओएलईडी फुलएचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन (1080 x 2340 पिक्सल) है। स्मार्टफोन में लेटेस्ट किरिन 980 एसओसी दिया है जो 7एनएम चिपसेट जो ड्यूल-एनयूपी को सपोर्ट करता है। फोन को 6जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट, 8जीबी रैम+256जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट और 8जीबी रैम+512जीबी स्टोरेज वेरियेंट के साथ पेश किया गया है लेकिन भारत में इनमें कौन सा आएगा यह देखने वाली बात होगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में चार कैमरे दिए गए हैं। इसमें 40-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + टीओएफ कैमरा सेंसर है।
8. सैमसंग गैलेक्सी ए90
इसी माह 10 अप्रैल को सैमसंग एक इवेंट कर रहा है और आशा है कि इस दिन कंपनी गैलेक्सी ए90 को लॉन्च कर दे। खबरों की मानें तो यह कंपनी का पहला फोन हो सकता है जिसे पॉपअप कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर पर रन करेगा और इसमें 6.41-इंच डिसप्ले देखने को मिल सकती है।
9. सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड
फरवरी में सैमसंग अपने बहुप्रतिक्षित फोल्डेबल फोन की जानकारी दी थी और उसी वक्त बता दिया था कि 26 अप्रैल से यह फोन कई देशों में उपलब्ध होगा जिसमें भारत भी शामिल है। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड नाम से पेश किए गए इस फोन में 7.3-इंच की स्क्रीन दी गई है। वहीं फोल्ड करने पर बाहर में सिर्फ 4.6-इंच की स्क्रीन मिलगी। कैमरे की बात करें तो इसका मेन सेंसर 16-एमपी का है। दूसरा सेंसर 12एमपी का है। फोल्ड के अंदर 10-एमपी का एक कैमरा दिया गया है। फोन में 12जीबी की रैम मैमोरी और 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज है।