
Nokia ने इस महीने में Nokia C1 Plus और Nokia 5.3 जैसे स्मार्टफोन जहां टेक मंच पर पेश किए हैं वहीं भारतीय बाजार में भी अपना लो बजट स्मार्टफोन Nokia 2.4 सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। इस साल कोरोना वायरस के चलते नोकिया ब्रांड के बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन Nokia 9.3 PureView और Nokia 8.3 लाॅन्च नहीं हो पाए हैं लेकिन लगता है साल 2021 के लिए नोकिया ने पूरी कर ली है। नया साल शुरू होने से पहले ही नोकिया के दो नए स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हो गए हैं।
नोकिया के दो स्मार्टफोन दरअसल सर्टिफिकेशन्स साइट TUV Rheinland पर स्पाॅट किए गए हैं। यहां एक फोन का माॅडल नंबर जहां CN110 बताया गया है वहीं दूसरा नोकिया फोन WT340 माॅडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में दोनों स्मार्टफोंस की बैटरी कैपेसिटी का खुलासा किया गया है। सर्टिफिकेशन्स के अनुसार CN110 माॅडल नंबर वाले स्मार्टफोन में 4,500एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी तथा इसी तरह WT340 माॅडल नंबर वाले स्मार्टफोन को 5,000एमएएच बैटरी के साथ लाॅन्च किया जाएगा। लिस्टिंग के अनुसार ये दोनों नोकिया स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेंगे।
Nokia 5.4
नोकिया 5.4 को कंपनी की ओर से 6.39 इंच की आईपीएस एलसीडी पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो एचडीप्लस रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। एचएमडी ग्लोबल ने अपने इस नए स्मार्टफोन को एंडरॉयड 10 के स्टॉक वर्ज़न पर लॉन्च किया है जो जल्द ही एंडरॉयड 11 ओएस पर अपडेट हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए नोकिया 5.4 में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है। यह भी पढ़ें: JioPhone के बाद अंबानी का नया दांव, आ रहा है एक और 4G फीचर फोन, कीमत होगी 1,000 से कम
एचएमडी ग्लोबल ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपने फोन को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है जिसका बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा तीसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो नोकिया 5.4 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: रियलमी का 5G फोन Realme X7 Pro आ रहा है इंडिया, कंपनी वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
Nokia 5.4 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया 5.4 में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।



















