अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग वाला ये है Airtel का बाहुबली प्लान, प्राइस सिर्फ 699 रुपये

Join Us icon

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के पास ऐसे कई प्रीपेड व पोस्टपेड प्लान (Airtel Recharge Plan) मौजूद हैं जो ग्राहकों को भर-भर कर डाटा, कॉलिंग और एसएमएस के साथ ओटीटी व अन्य लाभ प्रदान करते हैं। अगर आप एयरटेल यूजर्स हैं और पोस्टपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको आज एक ऐसे प्लान ( Airtel Black Plan) की जानकारी देने वाले हैं जिसमें एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर, लैंडलाइन और एयरटेल डिजिटल टीवी सेवाएं शामिल हैं, इसके अलावा, यूजर्स को ओटीटी ऐप्स सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दिया जाएगा। आइए आपको इस प्लान की डिटेल जानकारी देते हैं।

699 रुपये का Airtel प्लान

एयरटेल ब्लैक यूजर्स के लिए यह सबसे सस्ता प्लान है। अगर बात करें इस प्लान में मिलने वाले लाभ की तो इसमें 40 एमबीपीएस स्पीड और लैंडलाइन के साथ एक्सस्ट्रीम फाइबर कनेक्शन दिया जाता है। इसके अलावा सब्सक्राइबर्स को अपने एयरटेल डिजिटल टीवी पर बिना किसी एक्ट्रा प्राइस के 300 रुपये तक के टीवी चैनलों को सिलेक्ट कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 28 दिन नहीं अब पूरा एक महीने चलेंगे Airtel के ये 4 नए और सस्ते रिचार्ज प्लान, Jio के छूटे पसीने
airtel-rs-699-plan

ओटीटी का मिलेगा लाभ

कॉलिंग और डाटा के साथ ही इस प्लान में ओटीटी का लाभ भी मिलेगा। इस प्लान के साथ Disney+ Hotstar और Airtel Xstream का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है।

airtel-black-plan

इस प्लान में मिलेंगे एक्सट्रा फायदे

एयरटेल ब्लैक एक कॉम्बिन सब्सक्रिप्शन प्लान है जो एक ही बिल के तहत दो या दो से अधिक एयरटेल सर्विसेज को बंडल करती है जिससे पेमेंट करना और ट्रैक करना आसान हो जाता है। यदि यूजर्स पहले से उपलब्ध प्लान को पसंद नहीं करते हैं, तो यह उन्हें उनकी आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न सेवाओं को संयोजित करने की स्वतंत्रता भी मिलती है। इसे भी पढ़ें: देखें Airtel के डेली 2GB Data वाले Prepaid Recharge, इंंटरनेट के साथ कॉलिंग और SMS भी मिलेंगे फ्री

airtel-rs-109-111-128-131-monthly-recharge-plan-launch-calling-data

पर्सनल कस्टम केयर की टीम केरगी हेल्प

एयरटेल ब्लैक के तहत एक्सस्ट्रीम फाइबर, एयरटेल डिजिटल टीवी और पोस्टपेड नंबरों को मर्ज किया जा सकता है। किसी भी एयरटेल ब्लैक पर ग्राहकों को कस्टमर केयर की एक समर्पित टीम के साथ उनकी शिकायतों और प्रश्नों को जल्द से जल्द सॉल्व करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here